हरिद्वार :हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा विधायक अनुपमा रावत के द्वारा ग्राम कटारपुर मे विधायक निधि से शमशान घाट पर टीन शैड का कार्य प्रारम्भ कराया।मंगलवार को जनप्रतिनिधियों के साथ शमशान घाट पहुंच कर विधायक अनुपमा रावत ने टीन शैड का निर्माण कार्य शुरू करवाया।
इस मौके पर विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि गांव में शमशान घाट पर टीन शैड के निर्माण करवाने की ग्रामीणों ने मांग की थी, जिसे मंगलवार को कार्य प्रारंभ कर दिया गया।टीन शैड के निर्माण से धूप और बारिश में लोगों को दिक्कत नहीं आएगी। पहले जब किसी का देहांत हो जाता था तो उस समय वारिश होने पर संस्कार के लिए रुकना पड़ता था। अब टीन शैड के बनने से वह बाधा भी दूर होगी। विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि आने वाले समय में गांव में अन्य विकास कार्य भी शुरू करवाए जाएंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान सचिन,नदीम प्रधान, आशु मेंबर, मोती राम, अंबरीश कुमार, जसबीर, नाथीराम चौहान, नाग सिंह, आस मो0, रविंदर चौधरी के सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Trending
- लक्सर लूट कांड का खुलासा:पुराना नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार,₹1.85 लाख नकद, बाइक बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
- संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर हरीश रावत व अनुपमा रावत का ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, लोगों को दी शुभकामनाएं
- विधायक मो. शहजाद व नगर पालिका अध्यक्ष नीटू ने गन्ना मूल्य व प्रोत्साहन राशि को समय पर भुगतान को लेकर मिल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
- नेहन्दपुर सुठारी में आधी रात लगा फ्लैक्सी बोर्ड, दो समुदायों में तनाव की आशंका, ग्रामीणों ने एसडीएम लक्सर को सौंपा ज्ञापन
- ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को कृषि ऋण माफी व मुआवजे की मांग, विधायक अनुपमा रावत ने मुख्यमंत्री धामी को लिखा पत्र
- यूसीसी में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर की अधिशासी अधिकारी प्रियंका ध्यानी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
- महाराजा भागीरथी विशाल सैनी सभा की बड़ी बैठक,आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन, समाज की राजनीतिक एकजुटता पर जोर


