लक्सर में आज भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा लक्सर के शेखपुरी में स्थित भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यालय से शुरू की गई। इस में सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर मोटरसाइकिल पर सवार भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारी मौजूद रहे। यह यात्रा शेखपुरी से शुरू होकर पूरे लक्सर नगर में होते हुए रुड़की तिराहे पर स्थित भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान किसान यूनियन तोमर के कार्यकारी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रमेन्द्र चौधरी व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि आज बड़े ही गर्व का दिन है। आज ही के दिन 26 जनवरी को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था और हमारे देश को आज़ादी की उम्मीद मिली थी। आज पूरे देश मे हर्षोल्लास के साथ यह 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है, इसीके उपलक्ष में आज हमारे द्वारा भी तिरंगा यात्रा निकाली गई है। जिसमे लक्सर पुलिस ने भी सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपनी अच्छी भूमिका निभाई है और इस यात्रा को सम्पन्न कराया है।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद


