लक्सर विधानसभा की जनता के हित व क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने वाले लक्सर विधायक मो शहजाद ने बृहस्पतिवार को 20-25 गाँव को जोड़ने वाली सड़क को क्षेत्र की जनता लगातार मांग करते हुए आ रहे थी।और इस क्षेत्र के लोगों की जरूरतों के अनुसार लगभग चार करोड़ रुपये के विकास कार्य को पीएमजीएसवाई योजना के द्वारा सड़क निर्माण का शिलान्यास एवं ग्रामीण जनों से फीता कटवाकर उद्घाटन किया गया ।उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजनो की समस्याओं को सुना। वही तमाम समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस दौरान कई जगहों पर क्षेत्रवासियों ने विधायक मो शहजाद का फूल मालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया। विधायक मो शहजाद ने जनता के अभाव-अभियोग सुने। विधायक मो शहजाद ने कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाया।
वही विधायक मो शहजाद ने क्षेत्रवासियों की बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। विधायक मो शहजाद ने लक्सर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाखरपुर से सुल्तानपुर तक लगभग चार करोड़ रुपये के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के द्वारा सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।इस मौके क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे ।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद


