— वेद मंदिर आश्रम में भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी का रविवार को वेद मंदिर आश्रम में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें ऊर्जावान टीम बताते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया।

स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ईमानदार, कर्मठ और जुझारू नेताओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना ही नई कार्यकारिणी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी और प्रदेश के हर वर्ग का समुचित विकास होगा।

इस अवसर पर दर्जाधारी डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी और शिवालिकनगर के चेयरमैन राजीव शर्मा ने भी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई टीम युवाओं को पार्टी से जोड़ने और जनता के हित में कार्य करने का प्रयास करेगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष सीमा चौहान एवं तरुण नैयर, जिला मंत्री भूप सिंह, विनित जौली, जिला मीडिया संयोजक धर्मेंद्र चौहान आदि का स्वागत किया। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, सुशील पंवार, विक्रम चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, प्रणव यादव, सौरभ शर्मा, कैलाश भंडारी, अजय मलिक, रवि वर्मा, पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, आदित्य मलिक, रविंद्र उनियाल, संचिन डागर, दीपांशु शर्मा, सतविंदर सिंह, श्रवण चौहान, सचिन चौहान, चंदन सैनी, रेणु चौधरी, देवविख्यात भाटी, शुभम चौधरी, युधिष्ठिर वालिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
👉 निष्कर्ष: भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी को आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि यह ऊर्जावान टीम प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।