लक्सर विधानसभा क्षेत्र में भिक्क्मपुर गाँव में विधायक मो शहजाद ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों फीता काटकर शुभारंभ किया। विधायक निधि व राज्य योजना के द्वारा भिक्क्मपुर मे विकास कार्यों का निर्माण करवाए जाएंगे। जिसमें सड़के व अन्य विकास कार्यों का निर्माण कार्य विधायक निधि के द्वारा कराया जाएगा । विकास कार्यों का निर्माण कराने के लिए ग्रामीणों ने विधायक मो शहजाद का आभार जताया। भिक्क्मपुर मे शनिवार दोपहर पहुंचे विधायक मो शहजाद का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े व फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। विधायक मो शहजाद ने गाँव के स्थानीय पुरुषों के साथ विकास कार्यों का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विधायक मो शहजाद ने कहा कि बसपा ने सभी वर्गों के लोगों का सम्मान व विकास किया है ।बसपा सभी वर्गों का विकास की नीति पर कार्य कर रही हैं। प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है।लक्सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों में सभी जर्जर मार्गों को दुरस्त कराया जा चुका है। जो शेष रह गए हैं, उन पर भी काम चल रहा है। उनका प्रयास है कि सड़क, पानी, बिजली समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलता रहे।
इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक मो शहजाद को गांव के लोगों ने कुछ अन्य समस्याओं से अवगत कराया। इस पर विधायक मो शहजाद ने उनका जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
Trending
- हरिद्वार ग्रामीण सीट पर बढ़ी सियासी हलचल! बसपा में शामिल हुए हाजी इरशाद अंसारी, विधानसभा चुनाव लड़ने के मिले बड़े संकेत
- सोलानी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में जलभराव, विधायक मो.शहजाद ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराया राहत कार्य
- अमजा में नई टीम का गठन! हरिद्वार और लक्सर इकाई को मिले नए पदाधिकारी, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
- लक्सर में रायसी और कस्बा बाजार चौकी को मिला नया भवन, एसएसपी ने किया उद्घाटन,पुलिसकर्मियों को मिली बेहतर सुविधा
- हरिद्वार ग्रामीण को अनुपमा रावत की बड़ी सौगात, ₹1.06 करोड़ से बनेगी घोसीपुरा–अंबुवाला की नई सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा, रेड़ा पलटने से चालक की मौत
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी


