लक्सर/ शाहपुर भोगपुर सडक मार्ग पर शिवालिक स्टोन क्रेशर समीप बनी पुलिया के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें भोगपुर से आ रहे हैं दो बाइक सवार सचिन पुत्र सुरेंद्र सैनी उम्र 32 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई है और उसका दूसरा साथी शक्ति उर्फ कार्तिक पुत्र कमल सिंह 27 वर्ष अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया है। हादसा बाइक फिसलने से हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने हादसे का जिम्मेदार क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध खनन सामग्री से भरे ओवर लोड वाहनों को बताया है।चुकी सडक पर पडे गोल पत्थर, बजरी आदि से हादसे होते हैं वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आर्मी की गाड़ी को को कब्जे में लेकर भिक्कमपुर चौकी खड़ा कर दिया है।गैरतलब यह कि जानकारी के मुताबिक भोगपुर निवासी दो बाइक सवार युवक सचिन सैनी और शक्ति उर्फ कार्तिक कश्यप अपनी बाइक से ड्युटी जा रहे थे जैसे ही वह बाणगंगा में लगे शिवालिक स्टोन क्रेशर पास बनी पुलिया को पार किया तो सड़क पर पडे गोल पत्थर ,बजरी पर गाडी के फिसलन से उनकी बाइक फिसल कर बराबर से रुड़की जा रही आर्मी की गाड़ी की चपेट में आ गई और 25 टन 65 ब्रिज इंजीनियर रेजिमेंट गाडी़ दोनों बाइक सवार युवको के ऊपर से गुजर गई जिसमें सचिन सैनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शक्ति उर्फ कार्तिक कश्यप की अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत हो गई। दोनों युवको की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को पता चला तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घेराबंदी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही थाना पथरी व लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवको को बाहर निकाला जिसमे शक्ति उर्फ कार्तिक मे कुछ सांसे चल रही थी जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि शक्ति उर्फ कार्तिक कश्यप की हाल ही में पीडब्ल्यूडी विभाग में चतुर्थ श्रेणी सरकारी नौकरी लगी थी और दूसरा सचिन सैनी पतंजलि पदार्थों में काम करता था जो एक ही मोटरसाइकिल से अपने काम पर जा रहे थे। दोनों ही युवकों के दो-दो बच्चे हैं जिसमें सचिन की पत्नी अभी प्रेग्नेंट है। वही मृतक सचिन के पिता सुरेंद्र सैनी व भाजपा नेता ऋषि पाल कश्यप और प्रधान पति राजेश कश्यप ने बताया कि आए दिन बाणगंगा में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है और रोड पर कीचड़ हो रहा है। प्रतिदिन रोड पर अवैध खनन के ओवरलोडिंग वाहन चल रहे हैं जिनके कारण सड़कों पर बजरी बिखरी हुई है जिसे आए दिन मोटरसाइकिल सवार फिसलकर घायल होते रहते हैं इसके बारे में पुलिस प्रशासन को कई बार अवगत कराया भी जा चुका है लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है अवैध खनन धड्ड़ले से चल रहा है।जिसके कारण आज भी गम्भीर हादसा हुआ है। हमारे गांव के दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी एक स्कूल मास्टर और दो बच्चों की मौत हो गई थी। अवैध खनन के कारण क्षेत्र में कई मौत हो चुकी है लेकिन अभी तक सरकार ने उससे कोई सबक नहीं लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की तरफ से तहरीर मिल गई है मामले में कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- हरिद्वार ग्रामीण सीट पर बढ़ी सियासी हलचल! बसपा में शामिल हुए हाजी इरशाद अंसारी, विधानसभा चुनाव लड़ने के मिले बड़े संकेत
- सोलानी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में जलभराव, विधायक मो.शहजाद ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराया राहत कार्य
- अमजा में नई टीम का गठन! हरिद्वार और लक्सर इकाई को मिले नए पदाधिकारी, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
- लक्सर में रायसी और कस्बा बाजार चौकी को मिला नया भवन, एसएसपी ने किया उद्घाटन,पुलिसकर्मियों को मिली बेहतर सुविधा
- हरिद्वार ग्रामीण को अनुपमा रावत की बड़ी सौगात, ₹1.06 करोड़ से बनेगी घोसीपुरा–अंबुवाला की नई सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर
- सुल्तानपुर आदमपुर में दर्दनाक हादसा, रेड़ा पलटने से चालक की मौत
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी


