हरिद्वार ग्रामीण। कांग्रेस की प्रस्तावित “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली को लेकर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में सुनहरा पल वेडिंग बैंक्वेट हॉल, जियापोता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक अनुपमा रावत ने की, जबकि संचालन धर्मेंद्र चौहान ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं से आगामी महारैली में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर दिल्ली पहुंचना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार वोटों में हेरफेर कर सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।

विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों, गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के हित में संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर की महारैली ऐतिहासिक होने जा रही है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाकर लोगों को जोड़ना होगा।

बैठक में इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, साधुराम चौहान, महेश प्रताप राणा, राजबीर चौहान, कांग्रेस नेता अशोक शर्मा, झंडा सिंह, शादाब विधायक प्रतिनिधि मुशर्रफ अंसारी, सुशील कुमार, खेम सिंह चौधरी, सत्यवीर सिंह, मनोज सैनी, हाजी डॉ. दूर अली, अरशद मलिक, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुस्तफा अंसारी, आजम प्रधान ,यामीन कसाना, सुशील चौहान, नदीम मलिक, नदीम अंसारी, समध प्रधान, धर्मेंद्र चौहान, अदनान नवाज, विनोद कुमार, योगेंद्र कुमार, सत्येंद्र सैनी, तस्लीम, इरशाद मास्टर, तबरेज आलम,रहुफ खान, सत्तार कसाना,आमिर झोझा , शकिल खान, महबूब हसन, नवाब,सहित बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 14 दिसंबर की महारैली को सफल बनाने के लिए गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और रैली को लेकर व्यापक जनसमर्थन जुटाया जाएगा।


