मंगलौर, हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में नहर पटरी पीर के पास मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया। शराब पीने के दौरान हुई जान-पहचान ने हत्या का रूप ले लिया। आरोपी ने पैसों के लालच में नशे में धुत युवक की गला दबाकर और पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।
17 फरवरी 2026 को पुराने पीर के पास एक युवक का शव मिला था। शव के सिर पर गहरे घाव और पत्थर से कुचलने के निशान थे। मृतक की पहचान घोसीपुरा निवासी प्रदीप के रूप में हुई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली मंगलौर और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम गठित की गई। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए गए।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घटना वाले दिन मृतक एक अज्ञात युवक के साथ मोटरसाइकिल पर गया था। संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस ने देवबंद तिराहे के पास एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विनायक त्यागी (26 वर्ष) निवासी बरला थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी सराय ज्वालापुर बताया और हत्या की बात कबूल कर ली।
आरोपी ने बताया कि वह रुड़की बस अड्डे के पास शराब लेने गया था, जहां उसकी मुलाकात प्रदीप से हुई। दोनों ने रामपुर चुंगी से शराब खरीदी और नहर पटरी स्थित बाग में बैठकर पीने लगे। बातचीत में आरोपी को पता चला कि प्रदीप के पास नकदी है। पैसों की तंगी के चलते उसने पहले गला दबाकर प्रदीप को गिराया और फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी मृतक की जेब से 20 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सनी जैकेट और लूटी गई 20 हजार रुपये की नगदी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
Trending
- स्कॉलर्स होम इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्जनपदीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रतिभाशाली व्यक्तियों को किया सम्मानित
- छह साल के प्रेम संबंध के बाद निकाह से मुकरने का आरोप, प्रेमी की बारात से पहले पुलिस चौकी पहुंची युवती
- डीएम से मिले आजाद अली, विकास कार्यों में पारदर्शिता की मांग
- पिरान कलियर की सियासत में हलचल! आजाद अली की जनसभा में पहुंचे युवा, कई युवा पार्टी में हुए शामिल
- पिरान कलियर में आजाद अली का गांव-गांव संपर्क अभियान शुरू, जनसमस्याओं को लेकर बढ़ाई सक्रियता
- सुल्तानपुर आदमपुर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व, रावण दहन के साथ दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
- कलियर में नशे के बढ़ते कारोबार पर आजाद अली चिंतित, बोले- मौका मिला तो 6 महीने में करेंगे नशा मुक्त
- विधायक अनुपमा रावत ने 3.51 करोड़ की सड़कों का किया शिलान्यास


