लक्सर।दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल की ओर से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुल के नीचे कार्यरत छोटे एवं रेडी–पटरी व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि ये मेहनतकश छोटे व्यापारी लंबे समय से अस्थायी व्यवस्था में अपना रोजगार चला रहे हैं और अतिक्रमण के नाम पर आए दिन शोषण का सामना करना पड़ता है।

व्यापार मंडल की ओर से मांग रखी गई कि पुल के नीचे कार्यरत व्यापारियों के लिए एक सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाया जाए, जिससे उन्हें स्थायी स्थान का आवंटन हो सके और वे सम्मानपूर्वक अपना रोजगार चला सकें। व्यापारियों का कहना था कि स्थायी व्यवस्था होने से न केवल उनका उत्पीड़न रुकेगा, बल्कि शहर की व्यवस्था भी बेहतर होगी।

इस विषय को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार नीटू के साथ व्यापार मंडल महामंत्री वरुण पुंडीर के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद पुल के नीचे की वर्तमान स्थिति का मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया गया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री संजीव कुमार नीटू के साथ व्यापार मंडल से जुड़े कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें संस्थापक डॉ. सुधीर परमार, श्यामवीर सैनी, कुंवरपाल सिंह (संरक्षक), विशाल चौधरी उर्फ डब्बू, लेखराज सिंह उर्फ विकास (अध्यक्ष), बिजेंद्र पांचाल (उपाध्यक्ष), मोहित अग्रवाल, रजत मित्तल, अभिषेक आर्य उर्फ शालू, अमित नामदेव, महामंत्री वरुण पुंडीर एडवोकेट, मंत्री मनोज गोयल, शारीक सलमानी, विवेक कश्यप, गौरव मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष सौरभ कश्यप, मीडिया प्रभारी सुशील कुमार उर्फ अमन चौधरी सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि छोटे व्यापारियों का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा।


