लक्सर। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर की अधिशासी अधिकारी कु० प्रियंका ध्यानी को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान 27 जनवरी 2026 को समान नागरिक संहिता दिवस के अवसर पर देहरादून के निंबूवाला स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य समारोह के दौरान उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि समान नागरिक संहिता राज्य में सामाजिक समानता, न्याय और पारदर्शिता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने यूसीसी के अंतर्गत श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कु० प्रियंका ध्यानी की प्रशासनिक दक्षता, कर्मठता और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय निकायों की सक्रिय भूमिका से ही शासन की नीतियां ज़मीनी स्तर पर सफल होती हैं। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर ने यूसीसी के क्रियान्वयन में सराहनीय कार्य कर प्रदेश में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी अधिशासी अधिकारी के कार्यों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यूसीसी के प्रभावी अनुपालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।
अधिशासी अधिकारी कु० प्रियंका ध्यानी को मिला यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि समस्त नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर के लिए भी गर्व का विषय है। सम्मान की सूचना मिलते ही नगर पंचायत क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। नगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि को नगर के लिए सम्मान और प्रेरणा बताया।
Trending
- ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान,किसानों के मुआवजे के लिए विधायक अनुपमा रावत ने CM धामी को लिखा पत्र
- सुल्तानपुर में मलंग अखाड़े की मुग़री प्रतियोगिता का शुभारंभ, युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल
- 30 सितंबर को रुड़की में बॉक्सिंग चयन ट्रायल, उत्तराखंड टीम के लिए दम दिखाएंगे खिलाड़ी
- लक्सर में नाले के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, दोनों पैर टूटे मिले;पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध


