लक्सर। कोतवाली लक्सर क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से हुई लूट की घटना का हरिद्वार पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूटी गई ₹1 लाख 85 हजार रुपये की नकदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पीड़ित का बैग और आधार कार्ड बरामद किया है।

घटना के संबंध में 1 फरवरी 2026 को लक्सर निवासी रवि राठौर पुत्र मुन्नालाल ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया था कि चार अज्ञात युवकों ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट की और कलेक्शन की रकम से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग, स्थानीय सूचनाओं और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर 2 फरवरी को चेकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी गुलशेर पहले लक्सर की एक परचून की दुकान पर काम करता था और उसे फाइनेंस कर्मी के कलेक्शन की पूरी जानकारी थी। नौकरी छूटने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची और फाइनेंस कर्मी को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपीयो गुलशेर पुत्र कामिल,फरमान पुत्र वसीम,साहिल पुत्र नफीस तीनों निवासी खंडजा कुतुबपुर, कोतवाली लक्सर।
आरोपियों से ₹1,85,000 नकद व
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
पीड़ित का आधार कार्ड काले रंग का बैग पुलिस के अनुसार घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


