लक्सर क्षेत्र के नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में जश्न का माहौल,इंडोनेशिया में आयोजित इंडोनेशिया इंटरनेशनल पैरा थ्रो बॉल सीरीज 2026 में भारतीय पैरा थ्रो बॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। टीम की इस बड़ी अंतरराष्ट्रीय जीत से उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र के नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इस उपलब्धि में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अकलीम अहमद की अहम भूमिका रही। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोग इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बता रहे हैं।
डॉ. अकलीम अहमद वर्तमान में जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वह मूल रूप से नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर, तहसील लक्सर, जिला हरिद्वार के निवासी हैं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने अपने गृह क्षेत्र और विभाग दोनों का मान बढ़ाया है।
उनके आगमन पर नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, खेल प्रेमी और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजकों ने कस्बा और आसपास के लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है और यह क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगा। खेल और चिकित्सा सेवा—दोनों क्षेत्रों में सक्रिय डॉ. अकलीम अहमद की इस सफलता को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
Trending
- ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान,किसानों के मुआवजे के लिए विधायक अनुपमा रावत ने CM धामी को लिखा पत्र
- सुल्तानपुर में मलंग अखाड़े की मुग़री प्रतियोगिता का शुभारंभ, युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल
- 30 सितंबर को रुड़की में बॉक्सिंग चयन ट्रायल, उत्तराखंड टीम के लिए दम दिखाएंगे खिलाड़ी
- लक्सर में नाले के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, दोनों पैर टूटे मिले;पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध


