लक्सर। कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
जानकारी के अनुसार टांडा भागमल निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुभम पुत्र भोलू निवासी टांडा भागमल भोगपुर ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध अवैध संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी को उसके भाई और माता का भी सहयोग मिला। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज और धमकी भी दी।
शिकायत के आधार पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों और आने-जाने वाले रास्तों पर नजर रखनी शुरू की। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होने की फिराक में था।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से 14 मार्च को आरोपी शुभम को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विवेचना जारी है और यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान,किसानों के मुआवजे के लिए विधायक अनुपमा रावत ने CM धामी को लिखा पत्र
- सुल्तानपुर में मलंग अखाड़े की मुग़री प्रतियोगिता का शुभारंभ, युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल
- 30 सितंबर को रुड़की में बॉक्सिंग चयन ट्रायल, उत्तराखंड टीम के लिए दम दिखाएंगे खिलाड़ी
- लक्सर में नाले के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, दोनों पैर टूटे मिले;पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध


