लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव स्थित इकराम हसन के आवास पर आयोजित ईद मिलन समारोह में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद पहुंचे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस दौरान सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मौजूद लोगों से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे, एकता व सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिससे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

आयोजक इकराम हसन ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी को ईद की दिली मुबारकबाद दी और समाज में प्रेम व भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।यह ईद मिलन समारोह सामाजिक एकता और सौहार्द का प्रतीक बनकर सामने आया।


