हरिद्वार ग्रामीण स्थित शिव मंदिरो में महाशिवरात्री के शुभ अवसर पर भगवान शिव की अर्चना करने सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं की भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम शिवगढ, धारीवाला, फेरुपुर, जियापोता, मिस्सरपुर आदि गावों में भक्तों के साथ लाइन में लगकर साधारण महिला के समान पूजा की, दर्शन किए और जल से अभिषेक किया। विधायक अनुपमा रावत ने महादेव से क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों के कल्याण और खुशहाली की कामना की। विधायक अनुपमा रावत ने भक्तों का अभिवादन भी किया।मंदिर समिति के सदस्यों ने विधायक अनुपमा रावत सहित अन्य अतिथियों का स्वागत कर सम्माननित किया। विधायक अनुपमा रावत ने महाशिवरात्रि पर्व पर प्रसाद का वितरण किया।
महाशिवरात्रि पर शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव पर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने अपने और परिवार की सुख-शांति की कामना की। ग्रामीण में स्थित प्राचीन शिव मंदिरो में सुबह चार बजे महारुद्राभिषेक पूजा प्रारंभ हो गयी थी। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजन किया। इसके बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गयी। पुलिस बल ने भीड़ को नियंत्रित किया।शहर व ग्रामीण में स्थित शिव मंदिरों मे काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस शुभअवसर पर साधुराम चौहान, नाथीराम चौहान, अजित चौहान, जगत सिंह, अजय प्रताप, कमल सैनी आदि मौजूद रहे।
Trending
- इकराम हसन बसेड़ी के आवास पर ईद मिलन समारोह, सांसद चंद्रशेखर आजाद रहे मुख्य आकर्षण
- ईद की नमाज में फायरिंग,लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन,आरोपी दबोचा तमंचा-कारतूस बरामद
- ईद की नमाज में फायरिंग,लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन,आरोपी दबोचा तमंचा-कारतूस बरामद
- लक्सर में विधायक शहजाद के कार्यालय पर ईद मिलन समारोह, सौहार्द और भाईचारे का संदेश
- लक्सर में विधायक शहजाद के कार्यालय पर ईद मिलन समारोह, सौहार्द और भाईचारे का संदेश
- सुल्तानपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नफीसा परवीन बनी मिसाल, उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान
- मासूम की हत्या का खुलासा: सौतेले पिता गिरफ्तार, ₹5 हजार का इनामी था आरोपी
- सुल्तानपुर आदमपुर में गैस किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सिर पर सिलेंडर रखकर प्रदर्शन, PM का पुतला फूंका


