हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की दस मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पकड़े गए आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए रानीपुर, सिडकुल और दिल्ली क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। कार्रवाई एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर की गई।
पुलिस के अनुसार विभिन्न तिथियों में मोटरसाइकिल चोरी की ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज होने के बाद टीमें सक्रिय हुईं। जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्यों और सुरागरसी के आधार पर पुलिस को आरोपियों के नहर पटरी स्थित श्मशान घाट के पास एकत्र होने की जानकारी मिली। शुक्रवार देर शाम पुलिस टीम ने मौके से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रानीपुर, सिडकुल और दिल्ली क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी कर नहर किनारे झाड़ियों में छिपा देते थे। बाद में इन्हें कबाड़ियों या राहगीरों को औने–पौने दामों पर बेच दिया जाता था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल दस मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जिनमें रानीपुर क्षेत्र से तीन, सिडकुल और फरीदाबाद क्षेत्र से एक–एक, तथा दिल्ली से चोरी की गई चार मोटरसाइकिलें शामिल हैं। अन्य वाहनों के स्वामित्व की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
विपिन निवासी पुट्ठा, खतौली (मुजफ्फरनगर),
गौरव निवासी मोहम्मदपुर डोसनी (लक्सर),
नितिन निवासी सुरजानगर (मुरादाबाद),
गौरव निवासी गुरुकुल नारसन (मंगलौर)।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान,किसानों के मुआवजे के लिए विधायक अनुपमा रावत ने CM धामी को लिखा पत्र
- सुल्तानपुर में मलंग अखाड़े की मुग़री प्रतियोगिता का शुभारंभ, युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल
- 30 सितंबर को रुड़की में बॉक्सिंग चयन ट्रायल, उत्तराखंड टीम के लिए दम दिखाएंगे खिलाड़ी
- लक्सर में नाले के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, दोनों पैर टूटे मिले;पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध


