लक्सर में पुलिस द्वारा आज कई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया फ्लैग मार्च लक्सर के दूरस्थ क्षेत्रों में भी निकाला गया और लोगों को अलाउंसमेंट के जरिए जानकारी दी गई के आगामी होली पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखना व लोकसभा 2024 चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्वक कराए जाने के लिए पुलिस प्रसाशन पूरी तरह तैयार है लोगों से कहा गया कि अगर इस दौरान कोई भी गड़बड़ी करता या किसी तरह अफवाह फैलाता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी फ्लैग मार्च एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर लक्सर के भीककमपुर रायसी सुल्तानपुर आदमपुर व लक्सर कस्बा के साथ कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी निकाला गया इस दौरान पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बल भी मौजूद रहा ।
Trending
- टिहरी बांध विस्थापितों को मालिकाना हक न मिलने पर विधायक अनुपमा रावत का 2 मार्च को उपवास ऐलान
- मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने धर्म के नाम पर हिंसा पर जताई चिंता, डीजीपी को लिखा पत्र
- हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा,4 युवतियों सहित 7 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार
- विधायक अनुपमा रावत की मौजूदगी में अकोढ़ा खुर्द में कांग्रेस कमेटी की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर मंथन
- रोजा तोड़कर पुलिस जवान इमरान अली ने किया रक्तदान, महिला की बचाई जान
- लक्सर वार्ड-8 में राशन ट्रांसफर पर हंगामा, पुलिस पहुंची; राशन डीलर सुषमा देवी ने मांगी निष्पक्ष जांच
- हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से फर्जी आधार-मार्कशीट बनाने वाला गिरफ्तार
- प्रोजेक्ट अमृत के तहत बाण गंगा की सफाई, विधायक शहजाद ने किया श्रमदान


