लक्सर:नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर निवासी मोहम्मद अफज़ाल की पुत्री समर फातिमा ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समर देहरादून स्थित डीपीएसजी स्कूल की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
समर की सफलता पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ताहिर हसन ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समर की उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है और मेहनत के दम पर बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
समर फातिमा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि वह आगे चलकर सिविल सेवा में जाना चाहती हैं ताकि देश और समाज की सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है और ईमानदारी व मेहनत से हर जिम्मेदारी निभाई जा सकती है।
बताया गया कि समर ने आगे की पढ़ाई के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली तथा एशियन स्कूल, देहरादून की प्रवेश परीक्षाएं भी दी हैं। समर के पिता मोहम्मद अफज़ाल वर्तमान में डाकपत्थर पावर हाउस, जल विद्युत निगम में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। बेटी की सफलता पर उन्होंने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि समर ने मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है।
समर फातिमा की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने भी हर्ष जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Trending
- सुल्तानपुर आदमपुर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, नबी की शान में गूंजे नारे, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम
- ढंडेरा गोलीकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार
- भगवानपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! सिटी हेल्थ केयर हॉस्पिटल सील, जांच में मचा हड़कंप
- पूर्व विधायक संजय गुप्ता के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
- लक्सर में 25 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक अवसर- रविंद्र सिंह आनंद
- कृषि यंत्र की सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार
- लक्सर कोतवाली में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण पर कार्रवाई की मांग
- हरिद्वार ग्रामीण में जीवित मतदाताओं को मृत दर्शाकर आपत्ति, अपने ही नाम पर खुद आपत्ति का मामला; SIR प्रक्रिया पर उठे सवाल


