लक्सर। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने और रकम न मिलने पर हत्या की साजिश रच रहे तीन आरोपियों को लक्सर पुलिस ने अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सक्रियता से न केवल फिरौती कांड का खुलासा हुआ, बल्कि एक संभावित हत्या की वारदात भी समय रहते रोक दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत यह सफलता लक्सर कोतवाली पुलिस को मिली। पुलिस अधीक्षक देहात के पर्यवेक्षण में लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को ग्राम हबीबपुर कुड़ी निवासी प्रवीण कुमार ने कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात मोबाइल नंबर से उससे 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। रकम न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। पीड़ित ने यह भी बताया कि कुछ संदिग्ध लोग पिछले कई दिनों से उसके आसपास मंडरा रहे थे।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 364/26 धारा 308(5) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की जांच रायसी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार को सौंपी गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए लक्सर पुलिस ने क्षेत्र में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान रायसी क्षेत्र में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को आते देखा गया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में मुख्य आरोपी विकास उर्फ ठाकुर ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी आशिफ के माध्यम से प्रवीण कुमार से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि फिरौती की रकम न मिलने पर वे प्रवीण कुमार की हत्या करने की योजना बनाकर इलाके में पहुंचे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण वारदात को अंजाम देने से पहले ही दबोच लिए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास उर्फ ठाकुर निवासी ग्राम हबीबपुर कुड़ी, आशिफ निवासी समीपुर जिला बिजनौर और मुराद अली निवासी ग्राम हबीबपुर कुड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ फिरौती और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी विकास उर्फ ठाकुर पर पहले भी चोरी, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस इस गिरोह के अन्य संभावित आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
लक्सर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी सफलता माना जा रहा है। यदि समय रहते आरोपी गिरफ्तार न होते तो एक गंभीर वारदात हो सकती थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके।
Trending
- लक्सर में नाले के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, दोनों पैर टूटे मिले;पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
लक्सर पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात, 10 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार
Keep Reading
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.


