लक्सर क्षेत्र में गौवंश संरक्षण स्क्वॉड और लक्सर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से दो जीवित गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित मुक्त कराने के साथ ही 105.5 किलो गौमांस और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में गौ-तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर ने पुलिस टीमों को सक्रिय कर क्षेत्र में पतारसी-सुरागरसी के निर्देश दिए थे।
पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को ग्राम गढ़ी संगीपुर में गौकशी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर गौवंश संरक्षण स्क्वॉड हरिद्वार और लक्सर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस ने मौके से 105.5 किलो गौमांस, गौकशी में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण तथा दो जीवित गौवंशीय पशु बरामद किए। दोनों पशुओं को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया था। पुलिस की तत्परता से दोनों पशुओं को सुरक्षित मुक्त कर गौशाला पहुंचाया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुलेमान पुत्र हय्यात, युसूफ पुत्र अल्लादिया तथा सहजाद पुत्र मुनफैत, सभी निवासी ग्राम गढ़ी संगीपुर, लक्सर हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ के तहत उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में गौ-तस्करी और गौकशी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
Trending
- कांवड़ मेले से पहले सुल्तानपुर आदमपुर में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, पैरामिलिट्री के साथ निकला फ्लैग मार्च
- प्यार, ब्लैकमेल और कत्ल! DJ पर डांस बना मौत की वजह? हरिद्वार पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस से उठाया पर्दा, प्रेमी गिरफ्तार
- सुल्तानपुर में युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने रखे सवाल, डॉ. निशंक बोले- सपनों को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें
- मोहम्मदपुर कुन्हारी की नईमा मलिक बनीं पहली विवाहिता पीएचडी धारक
- पथरी मंदिर हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा! गद्दी के लालच में दो साधुओं का कत्ल, सीसीटीवी बंद कर मिटाए सबूत, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा।
- सुल्तानपुर आदमपुर में छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर जताया रोष
- पथरेश्वर महादेव मंदिर के पास दो साधुओं के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस
- भाजपा छोड़ बड़ी सख्या में कार्यकर्ताओं ने दिया प्रमोद खारी का साथ, अगले कदम पर टिकीं निगाहें


