लक्सर|धर्म और सत्संग की आड़ में रची गई एक सनसनीखेज साजिश का लक्सर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कार सवार डॉक्टर पर जानलेवा फायरिंग के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय शुभम सैनी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस हमले का मास्टरमाइंड बताए जा रहे कथित सत्संगी बाबा की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश जारी है।
🔫 बाडीटीप में दिनदहाड़े शूटआउट
27 अप्रैल को दाबकी कलां निवासी डॉ. सुमित कुमार अपने साले और साथियों के साथ हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल, बहादराबाद से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार बाडीटीप क्षेत्र में पहुंची, बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
चौंकाने वाली बात यह है कि इससे पहले 14 अप्रैल को भी डॉक्टर की गाड़ी को निशाना बनाया गया था—तब गाड़ी में गोलियों के निशान और टायर के अंदर से बुलेट मिली थी।
सत्संग से साजिश तक का सफर
पुलिस पूछताछ में आरोपी शुभम सैनी ने जो खुलासा किया, उसने सबको हैरान कर दिया।
उसने बताया कि वह और उसका परिवार पिछले तीन साल से एक बाबा के सत्संग में जाते थे। इसी दौरान उसकी बाबा से नजदीकियां बढ़ीं और फिर शुरू हुई एक खतरनाक साजिश।
👉 बाबा ने करीब 5-6 महीने पहले डॉक्टर सुमित को “रास्ते से हटाने” की बात कही थी।

📞 बाबा का आदेश, चेले ने चलाई गोलियां
14 अप्रैल 2026: बाबा के बुलावे पर शुभम ने पहली बार डॉक्टर की कार पर 2-3 राउंड फायरिंग की
27 अप्रैल 2026: दोबारा पीछा कर बाडीटीप के पास 4 राउंड फायर झोंके
दोनों घटनाओं में बाबा और चेला साथ थे—यानी पूरी वारदात एक सुनियोजित साजिश थी।
🚨 पुलिस की सटीक कार्रवाई
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका। भागने की कोशिश पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।
✔️ गिरफ्तार आरोपी: शुभम सैनी (22 वर्ष), निवासी भिक्कमपुर
✔️ बरामदगी:
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UK08 BE 2801)
अवैध असलहा (.315 बोर)
🔍 CCTV और तकनीकी साक्ष्य से खुला राज
पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ CCTV फुटेज और तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपियों की पहचान की, जिसके बाद यह बड़ी सफलता हाथ लगी।
⚠️ बाबा फरार, पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज
मुख्य साजिशकर्ता सत्संगी बाबा अभी भी फरार है। पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
📌 इलाके में दहशत, सुरक्षा कड़ी
लगातार दो बार हुई फायरिंग से लक्सर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
💥 बड़ा सवाल
क्या आस्था की आड़ में अपराध का नेटवर्क खड़ा हो रहा है?
लक्सर की यह घटना अब सिर्फ एक क्राइम नहीं, बल्कि समाज के लिए चेतावनी बनती जा रही है।


