हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की जनता के हित व क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने वाली कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने सोमवार को क्षेत्रवासियों की मांगों और जरूरतों के अनुसार आज ग्राम नसीरपुर कलां दौड़बसी मे जनता की निधि विधायक निधि व राज्य वित्त योजना से स्वीकृत 96 लाख 78 हजार रूपये की लागत से विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं का उद्घाटन कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने सम्मानित ग्रामीणों के साथ फीता काटकर किया।इस मौके पर गाँव के सैकड़ो सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजनो की समस्याओं को सुना। वही तमाम समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान कई जगहों पर क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत का फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। जनता की लोकप्रिय विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि इन सभी सडक़ों व विकास कार्यों के बनने से क्षेत्र के गांवों के सभी लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों की बहुत पुरानी मांग थी। यह विकास कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाएंगे। विधायक अनुपमा रावत ने ग्रामवासियों से बात करते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में इतने विकास कार्य कराए गए हैं कि जितने पिछले 20 वर्षों में भी कभी नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि आगामी 2 वर्ष में भी कितने ही करोड़ों रुपए के विकास कार्य पूर्ण करवा दिए गए हैं।इस विशेष मौके पर इरशाद अली अंसारी, रियासत पप्पू, शाहिद अली, कर्म सिंह, आदि मौजूद रहे।
Trending
- लक्सर लूट कांड का खुलासा:पुराना नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार,₹1.85 लाख नकद, बाइक बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
- संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर हरीश रावत व अनुपमा रावत का ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, लोगों को दी शुभकामनाएं
- विधायक मो. शहजाद व नगर पालिका अध्यक्ष नीटू ने गन्ना मूल्य व प्रोत्साहन राशि को समय पर भुगतान को लेकर मिल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
- नेहन्दपुर सुठारी में आधी रात लगा फ्लैक्सी बोर्ड, दो समुदायों में तनाव की आशंका, ग्रामीणों ने एसडीएम लक्सर को सौंपा ज्ञापन
- ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को कृषि ऋण माफी व मुआवजे की मांग, विधायक अनुपमा रावत ने मुख्यमंत्री धामी को लिखा पत्र
- यूसीसी में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर की अधिशासी अधिकारी प्रियंका ध्यानी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
- महाराजा भागीरथी विशाल सैनी सभा की बड़ी बैठक,आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन, समाज की राजनीतिक एकजुटता पर जोर


