लक्सर विधानसभा की जनता के हित व क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने वाली बसपा विधायक मो शहजाद ने मंगलवार को क्षेत्रवासियों की मांगों और जरूरतों के अनुसार आज ग्राम पीपली और ऊद मे विधायक निधि व राज्य योजना से स्वीकृत लगभग 35 लाख रूपये की लागत से विभिन्न सड़को का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। इन सड़को का उद्घाटन बसपा विधायक मो शहजाद ने सम्मानित ग्रामीणों के साथ फीता काटकर किया।इस मौके पर गाँव के सैकड़ो सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
उन्होंने लक्सर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजनो की समस्याओं को सुना। वही तमाम समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान कई जगहों पर क्षेत्रवासियों ने बसपा विधायक मो शहजाद का फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। लक्सर की जनता का लोकप्रिय बसपा विधायक मो शहजाद ने कहा कि इन सभी सडक़ों के बनने से क्षेत्र के गांवों के सभी लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इन सड़को की बहुत पुरानी मांग थी। यह सड़के जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाएंगे। बसपा विधायक मो शहजाद ने ग्रामवासियों से बात करते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में इतने विकास कार्य कराए गए हैं कि जितने पिछले 20 वर्षों में भी कभी नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि आगामी 2 वर्ष में लक्सर विधानसभा के अधिकतर गांवों में विकास कार्य पूर्ण करवा दिए गए हैं।इस विशेष मौके महन्त सुखदेवानंद महाराज,प्रधान नरेन्द्र सिंह,घसीटू सुधीर रणवीर सिंह,वीरेन्द्र सिंह,मनोज,शहीद हसन,अंकित बिट्टू रामपाल सहित सैकड़ो सम्मानित लोग मौजूद रहे।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद


