लक्सर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर कार्यालय में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लक्सर क्षेत्राधिकार देवेंद्र सिंह नेगी ने की।
बैठक का उद्देश्य
लक्सर क्षेत्राधिकार देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे, त्याग और बलिदान का पर्व है। उन्होंने सभी लोगों से शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मोहर्रम के दौरान मुंह में तेल डालकर आग पर फूंक मारना पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही ताजिया एवं झंडे की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने अखाड़ा समितियों एवं आयोजकों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। लक्सर सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध पोस्ट या सूचना की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ पर्व मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
सुरक्षा व्यवस्था
वहीं लक्सर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने कहा कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जुलूस एवं अखाड़ा प्रदर्शन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की।
चर्चा के मुद्दे
बैठक में मोहर्रम जुलूस, अखाड़ा प्रदर्शन, यातायात व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने अखाड़ा समितियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की।
इस मौके पर सीओ देवेंद्र सिंह नेगी, इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी,चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे। साथ ही मुस्लिम समुदायों के गणमान्य लोग एवं अखाड़ा समिति के सदस्य भी बैठक में शामिल हुए। अंत में सभी ने मोहर्रम पर्व को शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ताहिर हसन, ग्राम प्रधान कुन्हारी इस्तखार अहमद, पूर्व प्रधान ताहिर कमरुद्दीन चेयरमैन,शहजाद आलम,जावेद अली,अमजद अली,नसीम अहमद, अमानत,शादाब अली,वासिद अली, सहित सभी सभासदगण व सुल्तानपुर के गणमान्य लोग एवं अखाड़ा समिति के सदस्य उपस्थित थे।


