- ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान,किसानों के मुआवजे के लिए विधायक अनुपमा रावत ने CM धामी को लिखा पत्र
- सुल्तानपुर में मलंग अखाड़े की मुग़री प्रतियोगिता का शुभारंभ, युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल
- 30 सितंबर को रुड़की में बॉक्सिंग चयन ट्रायल, उत्तराखंड टीम के लिए दम दिखाएंगे खिलाड़ी
- लक्सर में नाले के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, दोनों पैर टूटे मिले;पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
Author: devbhumiganga.com
लक्सर। बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन आरम्भ कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-19 की कार्यकर्ता नफीसा परवीन को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिशन आरम्भ के अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाली 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए 20 मार्च 2026 को विकास भवन, रोशनाबाद (हरिद्वार) के सभागार में सुबह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न परियोजनाओं से चयनित कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित…
मंगलौर (हरिद्वार)। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने डेढ़ साल के मासूम की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस ने ₹5 हजार का इनाम घोषित किया था।पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र निवासी महिला ने अपने पति फैजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसने महिला के पहले पति से जन्मे डेढ़ वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन…
लक्सर:सुल्तानपुर आदमपुर में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष बालेश्वर के नेतृत्व में अली चौक पर कार्यकर्ताओं ने सिर पर खाली गैस सिलेंडर उठाकर विरोध जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर सिर पर रखकर जुलूस निकाला और गैस संकट को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष बालेश्वर ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बार-बार यह दावा करते हैं कि…
लक्सर। आज़ाद समाज पार्टी के संभावित उम्मीदवार इकराम हसन बसेड़ी के कार्यालय पर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बहुजन समाज के महान समाज सुधारक स्व. कांशीराम जी का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षमय जीवन को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों का सम्मान करना और उनके विचारों को आगे बढ़ाना ही सच्ची राजनीति है। इस दौरान इकराम हसन बसेड़ी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम का जीवन समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों…
लक्सर। कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।जानकारी के अनुसार टांडा भागमल निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुभम पुत्र भोलू निवासी टांडा भागमल भोगपुर ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध अवैध संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी को उसके भाई और माता का भी सहयोग मिला। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज और धमकी भी…
लक्सर। लक्सर क्षेत्र में गंगा नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण में हो रही देरी को लेकर पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने सरकार और संबंधित विभागों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत गंगा नदी पर पुल निर्माण की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि खसरा नंबर 291 के आसपास पुल निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा आंगनन तैयार किया गया था और करीब 10,713.48 लाख रुपये (लगभग 107 करोड़ रुपये) की धनराशि भी स्वीकृत की गई थी। इसके बावजूद…
लक्सर। गैरसैंण विधानसभा सत्र से लौटते समय लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद की गाड़ी को यूकेडी कार्यकर्ताओं द्वारा रोके जाने और बसपा के झंडे का अपमान किए जाने के आरोप को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। घटना से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंककर कड़ी नाराजगी जताई। बसपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गैरसैंण से लौटते समय यूकेडी कार्यकर्ताओं ने विधायक मोहम्मद शहजाद की गाड़ी को बीच रास्ते में रोक लिया और पार्टी के झंडे का अपमान किया। इस घटना को लेकर कार्यकर्ताओं…
हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के लालढांग को उप तहसील घोषित किए जाने की अधिसूचना जारी हो गई है। इस निर्णय के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। हरिद्वार ग्रामीण की विधायक Anupama Rawat ने इसे क्षेत्र की जनता की बड़ी जीत बताते हुए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। विधायक ने कहा कि लालढांग क्षेत्र को उप तहसील बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। क्षेत्रीय जनता को राजस्व और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज के दफ्तरों में जाना पड़ता था, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता…
हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत ने सिंचाई विभाग के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम कांगड़ी से लेकर ग्राम सजनपुर पीली तक तटबंध निर्माण कार्य विभाग द्वारा बिना क्षेत्रीय विधायक को जानकारी दिए शुरू कर दिया गया, जो जनप्रतिनिधि की अवमानना है।विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि विपक्ष में रहकर संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन पीड़ा तब होती है जब किसी योजना के लिए मेहनत कोई और करे और उसका श्रेय लेने की कोशिश कोई और करे। उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा में कई बार अधिकारी ही प्रशासनिक भूमिका निभाते…
हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत ने सिंचाई विभाग के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम कांगड़ी से लेकर ग्राम सजनपुर पीली तक तटबंध निर्माण कार्य विभाग द्वारा बिना क्षेत्रीय विधायक को जानकारी दिए शुरू कर दिया गया, जो जनप्रतिनिधि की अवमानना है।विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि विपक्ष में रहकर संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन पीड़ा तब होती है जब किसी योजना के लिए मेहनत कोई और करे और उसका श्रेय लेने की कोशिश कोई और करे। उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा में कई बार अधिकारी ही प्रशासनिक भूमिका निभाते…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

