Author: devbhumiganga.com

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के फेरुपुर स्थित निर्भय फार्म हाउस में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान जोरदार तरीके से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक रुद्रा राजू और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी सुनीता प्रकाश विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केक काटकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए। उनका कहना था कि कांग्रेस तभी मजबूती हासिल…

Read More

रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में होटल संचालक के बेटे के अपहरण और हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। महज 36 घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने गला घोंटकर युवक की हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया था और परिजनों से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पैसों के लालच में दी वारदात को अंजाम बेड़पुर कलियर निवासी होटल संचालक…

Read More

लक्सर। पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर से मानवीय सहायता अभियान की शुरुआत की गई। मंगलवार को मज़हर-उल-उलूम फुरकानिया (बड़ा मदरसा) प्रांगण से राहत सामग्री से लदे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर पंजाब के लिए रवाना किया जाएगा। इस मानवीय अभियान में स्थानीय समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भेजी जा रही राहत सामग्री में बाढ़ पीड़ितों की मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सौ से अधिक राशन पैकेट, ओढ़ने-बिछाने की चादरें, बच्चों के कपड़े, सूखा दूध, दाल, चाय पत्ती, छोटे बच्चों की दूध की बोतलें, तिरपाल, मच्छरदानियां,…

Read More

लक्सर कोतवाली क्षेत्र में सुल्तानपुर आदमपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन लगाम के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय नशे के कारोबार और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए सुल्तानपुर आदमपुर मेडिकल स्टोर्स पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने लक्सर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और बाजारों में स्थित मेडिकल दुकानों पर अचानक दबिश दी। इस दौरान दुकानों के लाइसेंस, दवा रजिस्टर, बिल और स्टॉक की जांच की गई। साथ ही नशीली दवाओं की बिक्री और बिना डॉक्टर के पर्चे…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कोतवाली नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में 06 सितंबर को ऋषिकुल मैदान के पास गश्ती के दौरान पुलिस ने टार्च की रोशनी में एक स्विफ्ट डिजायर कार को देखा। पुलिस ने बताया कि वाहन में बैठे ड्राइवर आकिल हुसैन को देखकर वह घबराया और हड़बड़ाते हुए इधर-उधर की बातें करने लगा। तत्परता से पुलिस ने उससे पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कोतवाली नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में 06 सितंबर को ऋषिकुल मैदान के पास गश्ती के दौरान पुलिस ने टार्च की रोशनी में एक स्विफ्ट डिजायर कार को देखा। पुलिस ने बताया कि वाहन में बैठे ड्राइवर आकिल हुसैन को देखकर वह घबराया और हड़बड़ाते हुए इधर-उधर की बातें करने लगा। तत्परता से पुलिस ने उससे पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Read More

— वेद मंदिर आश्रम में भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी का रविवार को वेद मंदिर आश्रम में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें ऊर्जावान टीम बताते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ईमानदार, कर्मठ और जुझारू नेताओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। पार्टी की विचारधारा और…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस विभाग में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के आदेशानुसार बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इस दौर में 11 निरीक्षक और 10 उपनिरीक्षक को नई तैनाती दी गई है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तुरंत अपने नए पदों पर पहुंचकर कार्यभार संभालें। एसएसपी डोबाल ने बताया कि ये तबादले कानून व्यवस्था को बनाए रखने और विभागीय कामकाज को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। निरीक्षक और उपनिरीक्षक को उनकी दक्षता और अनुभव के आधार पर विभिन्न थानों और क्षेत्रों में तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों को नए…

Read More

लक्सर विधानसभा क्षेत्र के गगदासपुर गांव में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद खारी ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने शनिवार को अपने निजी खर्चे से लगभग 650 राहत सामग्री की किटों को प्रभावित ग्रामीणों के बीच वितरण किया। इस दौरान खारी ने गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्रमोद खारी ने कहा कि आपदा के समय पीड़ित परिवारों की मदद करना हर समाज का दायित्व है। उन्होंने यह भी बताया कि मेने कुछ दिन पहले प्रभावित परिवारों को राशन किट व पशुओं के लिए…

Read More

मौके से पांच आरोपी फरार, गोकशी के उपकरण और जीवित गाय भी पकड़ी गई हरिद्वार। गंगनहर पुलिस ने गोकशी और अवैध पशु तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने ग्राम सफरपुर में छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि पांच आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 950 किलो गौमांस, गोकशी के उपकरण और एक जीवित गाय बरामद की। मुखबिर की सूचना पर दी दबिश कोतवाली गंगनहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सफरपुर निवासी गुलशेर अपने घर के सामने परिवार और अन्य लोगों के साथ…

Read More