लक्सर खानपुर क्षेत्र में शराब तस्करों से लेकर खनन माफियाओं ने अवैध रूप से कारोबार फल फूल रहा है, जिसे रोकने में पुलिस लगातार कार्यवाही कर शिकंजा कस रही है। वही हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने चार्ज संभालने के बाद कोतवाली प्रभारी सहित थाना प्रभारीयों को सख्त निर्देश दिए हुए है की अवैध रूप से चल रहे कार्यों पर अंकुश लगाया जाए। जिसके अनुपालन में खानपुर थाना पुलिस की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए खनन में प्रयोग पांच ट्रैक्टर ट्रालियों सहित एक जेसीबी मशीन को सीज किया है। खानपुर थाना पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही के बाद अवैध खनन करने वाले माफिया में हड़कप मचा हुआ है। वही खानपुर थाना अध्यक्ष विनोद थपलियाल का कहना है की क्षेत्र में अवैध कार्य को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्षेत्र में अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद


