लक्सर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के मद्देनजर क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये के चालान किये हैं।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर राजीव रौथाण ने बताया कि हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल के निर्देश पर जिले भर में संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में लक्सर कोतवाली पुलिस की एक टीम गठित कर बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए सघन सत्यापन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस की टीम द्वारा चौकी सुलतानपुर आदमपुर क्षेत्र तथा चौकी भीक्कमपुर क्षेत्र में रह रहे बाहरी व्यक्ति किराएदार मजदूरों का सत्यापन न कराने वाले 10 मालिकों और गन्ना चर्खी स्वामियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई कर 100000 रुपये के मा0न्यायालय के चालान किए गए।
उन्होंने बताया इसके अतिरिक्त 32 चालान के 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर 8000 हजार रुपए संयोजक शुल्क भी मौके पर वसूला गया।बता दे इस दौरान पुलिस की कड़ी कार्यवाही से बिना सत्यापन कराए रह रहे लोगों में हड़कंप मचा रहा।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद


