हरिद्वार/ श्री यज्ञेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आत्मयोगी देव महाराज ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज के जनदिन पर गरीब, बेसहारा, लाचार लोगो में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। आपको बतादें की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री यज्ञेश्वर धाम पीठाधीश्वर आत्मयोगी देव महाराज ने कड़कड़ाती ठंड और कोहरे को देखते हुए स्वामी यतीश्वरानंद के जन्मदिन पर दिव्यांग, विधवा, गरीब, असहाय लोगों को कम्बल वितरण किए। वही इससे पहले आत्मयोगी देव महाराज पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज के ज्वालापुर स्थित वेद मंदिर आश्रम पहुँचे। जहां उन्होंने ने केक काटकर स्वामी यतीश्वरानंद को उनके जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके बाद आत्मयोगी देव महाराज द्वारा सभी लोगों में मिठाई बांटकर सभी का मुँह मीठा करते हुए जन्मदिन की खुशियां मनाई। उसके बाद आत्मयोगी देव महाराज हरिद्वार रेलवे स्टेशन, बस अड्डे व हरकी पौड़ी पहुचे जहा उनके द्वारा करिबो, असहाय लोगो मे कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। श्री यज्ञेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आत्मयोगी देव महाराज ने बताया की इस तरह कंबल वितरण का आयोजन हमारे द्वारा हर वर्ष किया जाता रहा है। वह हमारे गुरु स्वामी यतीश्वरानंद के जन्मदिन के अवसर पर आगे भी इसी तरह गरीबो में कम्बल वितरण करने का कार्यक्रम किया जाता रहेगा। हरिद्वार नगरी देव नगरी होने के कारण इस नगरी में हज़ारो की सांख्या में यहा असहाय लोग मदद के लिए हर की पौड़ी जैसे अस्थलों पर रहकर अपना जीवन जीते है। जिनकी सेवा व उनकी मदद करके मन को शांति प्राप्त होती और इनकी मदद करने से ईश्वर भी खुश होते है। इस तरह का आयोजन हर समाजसेवी व धनवान लोगो को भी करना चाहिए जिससे गरीब/असहाय लोगों को इस कड़कड़ाती ठंड व कोहरे से कुछ राहत मिल सके। श्री यज्ञेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आत्मयोगी देव महाराज ने कहा कि आगे भी नगर में भ्रमण कर जो गरीब, दिब्यांग, असहाय, लाचार लोग कम्बल पाने से वंचित रह गए हैं उनको भी कम्बल वितरित किया जायेगा। श्री यज्ञेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आत्मयोगी देव महाराज ने बताया कि इस समय कोहरा और ठिठुरन अधिक होने के कारण कंबल पाकर गरीबों को कुछ राहत मिलेगी। वही अंत में कम्बल वितरण समारोह के आयोजक व श्री यज्ञेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आत्मयोगी देव महाराज ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया।
Trending
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
- सुल्तानपुर आदमपुर में शांति समिति की बैठक:मोहर्रम को लेकर पुलिस ने दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश, सौहार्द बनाए रखने की अपील
- मीठीबेरी को मिली 85 लाख की बड़ी सौगात, विधायक अनुपमा रावत ने रखी विकास की नींव
- फतवा गांव में जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, पूर्व सीएम निशंक ने किसानों को किया जागरूक
- भगवानपुर पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 12 बाइक बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
- रसूलपुर मीठीबेरी में बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, विधायक अनुपमा रावत ने सुनीं जनसमस्याएं
- CSC सेंटरों और पेट्रोल पंप खातों के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, लक्सर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा


