लक्सर कोतवाली में पहुचे आज एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सुल्तानपुर क्षेत्र में हुए मर्डर का खुलासा किया है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि बीते दिन पहले लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर स्थित जगदमनी स्कूल के सामने एक व्यक्ति का शव मिला था जिसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे मृतक व्यक्ति की पहचान राजेन्द्र निवासी वार्ड नं 1 अम्बेडकर नगर लक्सर के रूप में हुई थी। वही म्रतक व्यक्ति के शरीर पर पाए गए चोट के निशान को देखतें हुए मामला हत्या से जुड़ा हुआ माना जा रहा था। जिसकी गहनता से जांच करने पर पता चला है कि यह 3000 रुपए के लेनदेन से जिसके आरोपी राकेश पुत्र हुकम सिंह निवासी पिपली लक्सर को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके कब्ज़े से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी अभियुक्त के खून से सने कपड़े मृतक के जूते मृतक की साईकल व कपड़ो की पोटली बरामद कि गई है। वही आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक राजेन्द्र से उसका पिछले काफी समय से 3000 रुपये का लेनदेन चला आ रहा थ। जिसके चलते पैसे न देने पर उसे शराब पिलाकर उसकी हत्या की गई है मृतक कपड़ा फैरी कर कपड़ा बेचने का काम करता है। वही एसएसपी ने बताया कि आरोपी राकेश पुत्र हुकम सिंह का पहले भी आपराधिक इतिहास है जिसे आज गिरफ्तार कर जेल भेज जा रहा है।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद


