मंगलौर कोतवाली पहुंचे एस एस पी प्रमेंन्द्र सिंह डोबाल के द्वारा पूर्व में हुए मोहम्मदपुर जट में हुए हत्या का किया गया खुलासा 30 जनवरी को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर जट में गांव में अकेले रह रहे 56 वर्षीय व्यक्ति का बिस्तर खून से सना पड़ा है और 56 वर्षीय व्यक्ति कही गायब है काफी तलाश करने के बाद गांव के पास ही के नाले में 56 वर्षीय व्यक्ति नाले में खून से लथपथ अवस्था में मरा हुआ पड़ा है मृतक व्यक्ति की पहचान रमेश के रुप में हुई पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था और और जैसे ही हत्या की जानकारी ग्राम वासियों को लगी तो उनके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मौके पर पहुंचे थे एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के द्वारा पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम को अवश्य दिशा निर्देश पर पुलिस लगातार हत्या के सुराग ढूंढने में लगी हुई थी। और एस एस पी प्रमेंन्द्र सिंह डोबाल के द्वारा एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह, एसपी क्राइम ट्रैफिक पंकज गैरोला, एएसपी सीओ जितेंद्र मेहरा, सीओ रुड़की तत्समय मगलौर पल्लवी त्यागी,एस एच ओ अमरचंद शर्मा, समेत तमाम अधिकारियों को अवश्य दिशा निर्देश दिए गए थे बारीकी से जांच कर रही पुलिस के सफलता हाथ लगी पुलिस के साथ साथ सीआईयू की टीम ने मिलकर रमेश की हत्या को अंजाम देने वाले उसी के गांव के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी अंकित के पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करते हुए पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी दोस्ती कबूतर पालन और पेंटर का काम करने वाले रमेश (मृतक) से थी। अंकित ने मृतक रमेश के कुछ कबूतर मार दिए। जिस कारण रमेश बार-बार अंकित को मां की गाली देता था। मरे हुए कबूतर को गाढ़ देने पर हुए विवाद व मृतक रमेश के बार-बार अंकित को मां की गाली देने से बुरी तरह नाराज होकर अंकित ने रमेश की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी और लाश को कुछ दूरी पर ले जाकर गंदे नाले में फेंक दिया हरिद्वार पुलिस के इस शानदार खुलासे से स्थानीय लोगों ने पुलिस की प्रशंसा की ओर क्षेत्र की जनता बधाई देने के लिए मगलौर कोतवाली पहुंची और साथ ही एस एस पी प्रमेंन्द्र सिंह डोबाल के द्वारा भी पूरे मामले में उपस्थित रहे सभी पुलिस के कर्मचारियों को बधाई दी।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद


