लक्सर/ क्षेत्र की नगर पचांयत सुल्तानपुर आदमपुर में आज निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन सुल्तानपुर स्थित एम.जे.एन जूनियर हाई स्कूल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। जिसके चलते डॉ. नवाब अली मंडल महामंत्री अल्पसंख्यक भारतीय जनता पार्टी लक्सर ग्रामीण द्वारा लोगो को मेडिकल कैंप लगाकर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस दौरान शिविर में तकरीबन 250-300 से अधिक लोगों ने मेडिकल कैंप का लाभ उठाया है। वही शिविर का शुभारंभ अजाज हसन जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भारतीय जनता पार्टी व विजय कुमार उर्फ नीटी और स्कूल प्रबंधक मजाहिर हसन ने फीता काटकर किया। इस मौके पर डॉ. नवाब अली ने कहा कि गरीब व बेसहारा लोगों के लिए मुफ्त दवाइयां की व्यवस्था की गई है। जिस तरह से क्षेत्र में डेंगू आदि बीमारियों का प्रकोप चल रहा है ऐसे में अत्यधिक लोगों की मदद करनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर कार्यक्रम किया जा रहा है। वही शिविर आयोजक डॉ. नवाब अली मंडल महामंत्री अल्पसंख्यक भाजपा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। जिससे जनता सरकार के कार्यो से काफी खुश नज़र आ रही है इसके चलते उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मुफ्त मेडिकल शिविर का आयोजन करते हुए डेंगू व अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगो को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई है। वही उन्होंने कहां की गरीब लोगों के लिए ऐसे शिविर वरदान साबित होते है।
Trending
- छह साल के प्रेम संबंध के बाद निकाह से मुकरने का आरोप, प्रेमी की बारात से पहले पुलिस चौकी पहुंची युवती
- डीएम से मिले आजाद अली, विकास कार्यों में पारदर्शिता की मांग
- पिरान कलियर की सियासत में हलचल! आजाद अली की जनसभा में पहुंचे युवा, कई युवा पार्टी में हुए शामिल
- पिरान कलियर में आजाद अली का गांव-गांव संपर्क अभियान शुरू, जनसमस्याओं को लेकर बढ़ाई सक्रियता
- सुल्तानपुर आदमपुर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व, रावण दहन के साथ दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
- कलियर में नशे के बढ़ते कारोबार पर आजाद अली चिंतित, बोले- मौका मिला तो 6 महीने में करेंगे नशा मुक्त
- विधायक अनुपमा रावत ने 3.51 करोड़ की सड़कों का किया शिलान्यास
- कलियर में आजाद अली का भाजपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- दोनों दलों ने मुसलमानों को अपने-अपने तरीके से नुकसान पहुंचाया


