हरिद्वार/ ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमालपुर, सराय, जट्ट बहादरपुर धनपुरा, धीस्सूपूरा, पथरी गुर्जर बस्ती, नसीर पुर कलां, कुंहारी व लालढांग के ग्राम चंडी घाट, मोहल्लापुरी, कटेबड आदि गावों में विधायक अनुपमा रावत ने सोमवार को फीता काटकर होने वाले विकास कार्यो का शुभारंभ किया। विधायक निधि के द्वारा सभी गांव मे सड़कों का निर्माण कार्य करवाए जाएंगे, जिसमें सड़कों का निर्माण कार्य विधायक निधि के द्वारा कराया जाएगा। सड़कों का निर्माण कराने के लिए ग्रामीणों ने विधायक अनुपमा रावत का आभार व्यक्त किया। वही सोमवार सुबह पहुंची विधायक अनुपमा रावत का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े व फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। विधायक अनुपमा रावत ने गाँव के स्थानीय पुरुषों व महिलाओं के साथ फीता काटकर सड़कों का उद्घाटन किया। विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि कांग्रेस ने सभी वर्गो के लोगों का सम्मान व विकास किया है। कांग्रेस सभी वर्गो का विकास की नीति पर कार्य कर रही हैं और प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों में सभी जर्जर मार्गो को दुरस्त कराया जा चुका है जो शेष रह गए हैं, उन पर भी काम चल रहा है। उनका प्रयास है कि सड़क, पानी, बिजली समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलता रहे। इस दौरान विधायक अनुपमा रावत को गांव की महिलाओं ने कुछ अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया इस पर विधायक अनुपम रावत ने उनका जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुकर्रम अंसारी, इरशाद अंसारी, रमेश प्रधान, नजाकत अली, शैलेन्द्र पाठक, हेमा नेगी, आज़म अली, तस्लीम, अनीस, शमशेर भड़ाना, पुनीत, अथर अंसारी आदि सैकड़ों ग्रामीण लोग मौजूद रहे।
Trending
- इकराम हसन बसेड़ी के आवास पर ईद मिलन समारोह, सांसद चंद्रशेखर आजाद रहे मुख्य आकर्षण
- ईद की नमाज में फायरिंग,लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन,आरोपी दबोचा तमंचा-कारतूस बरामद
- ईद की नमाज में फायरिंग,लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन,आरोपी दबोचा तमंचा-कारतूस बरामद
- लक्सर में विधायक शहजाद के कार्यालय पर ईद मिलन समारोह, सौहार्द और भाईचारे का संदेश
- लक्सर में विधायक शहजाद के कार्यालय पर ईद मिलन समारोह, सौहार्द और भाईचारे का संदेश
- सुल्तानपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नफीसा परवीन बनी मिसाल, उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान
- मासूम की हत्या का खुलासा: सौतेले पिता गिरफ्तार, ₹5 हजार का इनामी था आरोपी
- सुल्तानपुर आदमपुर में गैस किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सिर पर सिलेंडर रखकर प्रदर्शन, PM का पुतला फूंका


