उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के ज्योलिकोट के पास स्थित वीरभट्टी में एक अवैध मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय घटना का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम धामी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए गृह सचिव राधा रतूड़ी को निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों के जिलाधिकारियों को प्रदेश में संचालित सभी मदरसों के सत्यापन के निर्देश जारी किए जाएं। सीएम धामी ने प्रदेश में संचालित सभी मदरसों का भौतिक सत्यापन करने और कहीं भी अनैतिक कार्य पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलों को आदेश जारी कर दिए हैं।
बता दे, नैनीताल के ज्योलिकोट के पास स्थित वीरभट्टी में एक अवैध मदरसे के खिलाफ मिली शिकायत पर स्थानीय प्रशासन ने उसका निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मदरसे में 24 बच्चे गंभीर हालत में मिले थे जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने इन सभी बच्चों के परिजनों को इसकी सूचना दी। यहां बच्चों को छोटे-छोटे गंदगी से भरे कमरों में रखा गया था। इनमें अधिकांश बच्चे बीमारी से ग्रस्त मिले। यहां पढऩे वाले बच्चों ने मदरसा संचालक व उनके पुत्र पर गलत व्यवहार के आरोप भी लगाए। प्रशासन ने मदरसे को सील करने के साथ ही संचालक पर प्राथमिकी भी दर्ज की है। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह सचिव राधा रतूड़ी को निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों के जिलाधिकारियों को प्रदेश में संचालित सभी मदरसों के सत्यापन के निर्देश जारी किए जाएं।
Trending
- 112 पर झूठी लूट की सूचना देना पड़ा भारी: ₹2.5 लाख और वाहन लूट की कहानी निकली फर्जी, भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- फायरिंग कांड का खुलासा: सत्संगी बाबा मंगत दास मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में भाजपा की जीत पर जश्न, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दी बधाई
- बहादरपुर फाटक पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई 12 वर्षीय छात्रा की मौत, क्षेत्र में आक्रोश
- बहादरपुर फाटक पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई 12 वर्षीय छात्रा की मौत, क्षेत्र में आक्रोश
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, लक्सर के विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
- सुल्तानपुर आदमपुर में जल निकासी समस्या पर उठी आवाज, सभासदों ने विधायक मो. शहजाद को सौंपा ज्ञापन
- सत्संग की आड़ में साजिश: बाबा निकला शूटआउट का मास्टरमाइंड, चेले की गिरफ्तारी से खुली परतें, बाबा फरार


