लक्सर/ क्षेत्र मोहम्मदपुर कुंहारी मे सोमवार को एजेंसी चौक के पास खोले गए नजीब दरबार रेस्टोरेंट का वरिष्ठ समाजसेवी वरीस अहमद ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ रेस्टोरेंट के ऑनर व वरिष्ठ समाजसेवी वरीस अहमद और वरिष्ठ समाज सेवी आजम भारती एडवोकेट सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। वही इस मौके पर वरीस अहमद व आजम भारती एडवोकेट ने रेस्टोरेंट के मालिक तथा उनके पूरे परिवार को अपनी तरफ से शुभकामनाएं दी। वही उन्होंने कहा कि मोहम्मदपुर कुंहारी क्षेत्र में इस तरह का रेस्टोरेंट खोलने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। वरीस अहमद ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यहां पर एक बार जरूर आएं क्योंकि यहां पर कम दामों पर बढ़िया क्वालिटी व्यंजन उपलब्ध हैं। इस मौके पर रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि मोहम्मदपुर कुंहारी क्षेत्र में बेहतर क्वालिटी का रेस्टोरेंट खोला गया है। जहां पर पूरे परिवार के बैठने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इस रेस्टोरेंट में जरूर आएं।
Trending
- गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी तो खुला खौफनाक राज! अंकित की हत्या कर बाइक से बांधा शव, गंगा में डुबोया; 4 आरोपी गिरफ्तार
- हरिद्वार ग्रमीण में फार्म-7 के दुरुपयोग से वोट काटने का आरोप, अनुपमा रावत ने दी धरने की चेतावनी
- हरिद्वार ग्रामीण में वोटों पर आपत्ति को लेकर विधायक अनुपमा रावत ने उठाए सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की
- हरियाली तीज पर चंदन पैलेस में दिखा महिलाओं का जलवा, जन निर्माण पार्टी के कार्यक्रम में उमड़ा सैलाब
- सुल्तानपुर आदमपुर में SIR के तहत नोटिसों की सुनवाई, दोपहर तक 168 मामलों का निस्तारण
- बुक्कनपुर में आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, बसपा छोड़ सैकड़ों समर्थकों संग शामिल हुए गुलफाम अंसारी
- विधायक अनुपमा रावत के प्रयास लाए रंग, लालढांग और धनपुरा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
- सुल्तानपुर आदमपुर में 100 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज


