रूड़की नेहरू स्टेडियम में नववर्ष को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला जिसके चलते रुड़की के नेहरू स्टेडियम में हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी भावना पांडे ने 31 दिसंबर की रात मेरठ ले मशहूर कसाना डीजे को आमंत्रण दिया। वहीं सभी नगरवासीयों ने मिलकर नव वर्ष का स्वागत बड़ी ही धूमधाम से किया। साथ ही साथ कसाना डीजे की धुन पर लोग जमकर थिरके। जेसीपी पार्टी अध्यक्ष भावना पांडेय ने हरिद्वार लोकसभा के सभी लोगों को सोशल मीडिया के माध्य्म से आमंत्रण दिया था।
रविवार की सुबह उनके मुख्य चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ जिसमें विद्वान आचार्यों ने हवन पूजन कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया ,जिसके बाद शाम होते ही भावना पांडेय नेहरू स्टेडियम पहुंची तो आकर्षक आतिशबाजी ने सभी लोगों का मन मोह लिया। बड़ी ही धूमधाम के साथ हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी भावना पांडेय ने नए साल का जश्न हरिद्वार लोकसभा की जनता के साथ मनाया। इस मौके पर कसाना डीजे की धुन पर लोग थिरकने को मजबूर हो गए।
वही भावना पांडे ने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि वह सभी लोगों के साथ एकत्र होकर नया साल मनाना चाहती थी और उन्हें इस कार्यक्रम के दौरान लोगों का बहुत प्यार व स्नेह मिला है।
Trending
- इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये: सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
- “कलम के सिपाहियों ने निभाया समाजसेवा का फर्ज! निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
- सुल्तानपुर आदमपुर में शांति समिति की बैठक:मोहर्रम को लेकर पुलिस ने दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश, सौहार्द बनाए रखने की अपील
- मीठीबेरी को मिली 85 लाख की बड़ी सौगात, विधायक अनुपमा रावत ने रखी विकास की नींव
- फतवा गांव में जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, पूर्व सीएम निशंक ने किसानों को किया जागरूक
- भगवानपुर पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 12 बाइक बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
- रसूलपुर मीठीबेरी में बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, विधायक अनुपमा रावत ने सुनीं जनसमस्याएं
- CSC सेंटरों और पेट्रोल पंप खातों के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, लक्सर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा


