हरिद्वार/ ग्रमीण विधायक अनुपमा रावत अपनी विधानसभा के दौरे पर पहुंची। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजनो की समस्याओं को सुना। वही तमाम समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान विधायक निधि के द्वारा उन्होंने विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस दौरान कई जगहों पर क्षेत्रवासियों ने विधायक अनुपमा रावत का स्वागत और अभिनंदन किया। विधायक अनुपमा रावत ने जनता के अभाव-अभियोग सुने। विधायक अनुपमा रावत ने कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाया।
वही विधायक अनुपमा रावत ने क्षेत्रवासियों की बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। विधायक अनुपमा रावत ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर, टिहरी विस्थापित में विधायक निधि के द्वारा 55.50 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास एवं उद्धघाटन भी किया।इस मौके पर ग्राम प्रधान अजीतपुर परखर कश्यप, नाग सिंह कश्यप, डॉ0 बिजेंद्र चौहान,ग्राम प्रधान मंजीत खरोला, प्रमोद नौटियाल, गब्बर सिंह, महावीर खरोला, चरण सिंह मौजूद रहे।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद


