रुड़की:रूड़की शहर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी, जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केन्द्रीय अध्यक्ष एवं हरिद्वार लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशी भावना पांडेय मुख्य रूप से शिरकत करेंगी।
लोकसभा प्रत्याशी भावना पांडेय ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अपने कार्यालय में विभिन्न संगठनों के साथ बैठक कर आयोजन की रूपेखा तैयार की। यह तिरंगा यात्रा 26 जनवरी को सुबह 10 बजे नेहरू स्टेडियम से प्रारम्भ होगी। इस कार्यक्रम में मदरहुड विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी भावना पांडेय विशेष सहयोगी के तौर पर शामिल रहेंगे।
यह तिरंगा यात्रा रूड़की के नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर नया पुल, महाराजा अग्रसेन चौक, रूड़की टॉकिज एवं सिविल लाइंस बाजार होते हुए चंद्रशेखर चौक पर पहुंचेगी, जहां कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने अपने कार्यालय में बैठक की।
बैठक के दौरान तुषार चौधरी, सुरेन्द्र सिंह, ईतेश धीमान एवं अरूण आदि लोग उपस्थित रहे।
Trending
- गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी तो खुला खौफनाक राज! अंकित की हत्या कर बाइक से बांधा शव, गंगा में डुबोया; 4 आरोपी गिरफ्तार
- हरिद्वार ग्रमीण में फार्म-7 के दुरुपयोग से वोट काटने का आरोप, अनुपमा रावत ने दी धरने की चेतावनी
- हरिद्वार ग्रामीण में वोटों पर आपत्ति को लेकर विधायक अनुपमा रावत ने उठाए सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की
- हरियाली तीज पर चंदन पैलेस में दिखा महिलाओं का जलवा, जन निर्माण पार्टी के कार्यक्रम में उमड़ा सैलाब
- सुल्तानपुर आदमपुर में SIR के तहत नोटिसों की सुनवाई, दोपहर तक 168 मामलों का निस्तारण
- बुक्कनपुर में आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, बसपा छोड़ सैकड़ों समर्थकों संग शामिल हुए गुलफाम अंसारी
- विधायक अनुपमा रावत के प्रयास लाए रंग, लालढांग और धनपुरा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
- सुल्तानपुर आदमपुर में 100 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज


