हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पहुचे एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने रानीपुर क्षेत्र में हुए मर्डर का खुलासा किया है। जिसमें एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, वहीं नाबालिग प्रेमिका को अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाना भारी पड़ गया, प्रेमी ने छुटकारा पाने के लिए प्रेमिका की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। पूरे घटनाक्रम को लेकर गहन अध्ययन किया गया है। हत्यारोपी अजीम पुत्र जमशेद निवासी ग्राम सलेमपुर हैं।आरोपी ने पुलिस पूछताछ में सब कुछ सच सच बता दिया था।वहीं बृहस्पतिवार को रानीपुर कोतवाली में हत्या का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मृतका के साथ आरोपी के प्रेम संबंध थे, इस रिश्ते को एक सही नाम देने के लिए प्रेमिका द्वारा निकाह का दबाव बनाया जा रहा था, इस दवाब को दूर करने के लिए अपने दिमाग में खुरपाती ताना-बाना तैयार कर अजीम ने 28 जनवरी की रात मृतका को कहीं दूर चलने के लिए बुलाया और मौका देखकर मृतका का गला दबाकर हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया की हत्या आरोपी ने लाश को कट्टे में रखा और झोटा बुग्गी में ले रख कर रेगुलेटर पुल से आगे गंगा नदी में फेंक दिया। उन्होंने बताया की पुलिस टीम द्वारा हत्यारोपी अजीम को हिरासत में लेकर उसके निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन व अन्य सामान भी बरामद किया गया है। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इधर कोतवाली रानीपुर पुलिस की इस शानदार सफलता पर स्थानीय जनता द्वारा पूरे हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की जा रही है।
Trending
- गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी तो खुला खौफनाक राज! अंकित की हत्या कर बाइक से बांधा शव, गंगा में डुबोया; 4 आरोपी गिरफ्तार
- हरिद्वार ग्रमीण में फार्म-7 के दुरुपयोग से वोट काटने का आरोप, अनुपमा रावत ने दी धरने की चेतावनी
- हरिद्वार ग्रामीण में वोटों पर आपत्ति को लेकर विधायक अनुपमा रावत ने उठाए सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की
- हरियाली तीज पर चंदन पैलेस में दिखा महिलाओं का जलवा, जन निर्माण पार्टी के कार्यक्रम में उमड़ा सैलाब
- सुल्तानपुर आदमपुर में SIR के तहत नोटिसों की सुनवाई, दोपहर तक 168 मामलों का निस्तारण
- बुक्कनपुर में आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, बसपा छोड़ सैकड़ों समर्थकों संग शामिल हुए गुलफाम अंसारी
- विधायक अनुपमा रावत के प्रयास लाए रंग, लालढांग और धनपुरा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
- सुल्तानपुर आदमपुर में 100 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज


