हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जनता दरबार लगाते हुए आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से निवारण कराया। इस दौरान कुछ आमजनों ने अयोध्या में जाने के लिए बसों की व्यवस्था कराने की मांग उठाई, ताकि वे भगवान श्री रामलला के दर्शन कर सकें।
मंगलवार को वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जनता दरबार लगाया। जिसमें किसानों ने गन्ना लगाने के लिए अच्छी वैरायटी के बीज उपलब्ध कराने की मांग उठाई। किसानों ने बताया कि कुछ समितियों में यूरिया की उपलब्धता कम है, जबकि इस समय गेहूं की फसल के लिए यूरिया की जरूरत है। किसानों ने दालों के बीज भी उपलब्ध कराने की मांग उठाई। जिस पर स्वामी यतीश्वरानंद ने जिला कृषि अधिकारी के साथ सहायक गन्ना आयुक्त से किसानों की समस्या को दूर कराने के निर्देश दिए। मिस्सरपुर, पंजनहेडी, जमालपुर कलां के निवासियों ने आबादी में हाथी के समूह आने की समस्या उठाते हुए बताया कि आबादी में हाथियों के आने से किसी अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है। स्वामी यतीश्वरानंद ने वन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए हाथियों को आबादी से रोकने के लिए निर्देश दिए, साथ ही चेतावनी देते हुए कि हाथियों ने कुछ स्थानों पर फसलों में भी नुकसान किया है, उनका आकलन कर मुआवजा भी देने को निर्देश दिए।
रोशनी देवी, शर्मिला बगवाड़ी, पिंकी देवी, सुभाष चौहान, चेतन चौहान, फूलदेई ने मांग उठाई कि उन्हें अयोध्या में भगवान श्री रामलला मंदिर के दर्शन करने हैं, यात्रा के लिए उनके लिए निशुल्क बस उपलब्ध कराई जाए। स्वामी यतीश्वरानंद ने उनकी मांग पर बस उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र या आसपास के निवासियों, जोकि अयोध्या जाना चाहते हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराएं। ताकि संख्या के अनुरूप बसें उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 500 साल बाद भगवान श्री रामलला के मंदिर का निर्माण संभव हुआ है।
Trending
- लक्सर प्रेस क्लब का ऐलान: तहसील कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 मई को बड़ा आंदोलन
- गुज्जर बस्ती में भाजपा को झटका, विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में कई सम्मानित लोगों ने कांग्रेस का थामा दामन
- सुल्तानपुर आदमपुर की बेटी समर फातिमा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, जामिया मिलिया व एशियन स्कूल में पाई सफलता
- महाराजा भगीरथ जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक मो. शहजाद ने किया स्वागत
- NEET पेपर लीक व महंगाई को लेकर सुल्तानपुर आदमपुर में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
- 112 पर झूठी लूट की सूचना देना पड़ा भारी: ₹2.5 लाख और वाहन लूट की कहानी निकली फर्जी, भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- फायरिंग कांड का खुलासा: सत्संगी बाबा मंगत दास मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में भाजपा की जीत पर जश्न, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दी बधाई


