अभी तक हरिद्वार लोकसभा सीट पर जनता केबिनेट पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में प्रचार प्रसार में जुटी भावना पान्डेय ने अचानक जनता केबिनेट पार्टी छोड़ा और बसपा का दामन थाम लिया। उत्तराखंड प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने मंच से घोषणा की कि भावना पान्डेय ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की है।अभी सदस्यता ग्रहण किये हुए कुछ ही दिन हुए थे कि अचानक भावना पान्डेय ने बसपा को छोडा और भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपना समर्थन देते हुए कहा कि अब में चुनाव नही लडूंगी,बस भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करूगी।आपको बतादें कि हरिद्वार जिले के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में दलित और मुस्लिम विजेता का फैसला करने की स्थिति में हैं । 2011 की जनगणना के अनुसार, हरिद्वार जिले की कुल जनसंख्या 18,90,422 में से 6,48,119 मुस्लिम (34.28%) हैं। इन 11 निर्वाचन क्षेत्रों में 13,05,266 मतदाता हैं और जिले की प्रत्येक विधानसभा सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या औसतन 20% है। रूड़की, पिरान कलियर, भगवानपुर, मंगलौर, खानपुर, ज्वालापुर आदि छह से अधिक निर्वाचन क्षेत्र हैं जहां मुस्लिम मतदाताओं का प्रतिशत 25% तक हो सकता है।इन आंकड़ों के आधार पर बहन कुमारी मायावती ने मीरापुर विधानसभा से पूर्व बीएसपी विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी को बसपा ने हरिद्वार लोकसभा से मैदान में उतारा।अब देखना है की जनता किस को चुन कर लोकसभा में भेजती हैं।
Trending
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
- हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार
- लक्सर में बसपा की मिशन-2027 बैठक:बूथ मजबूत करने पर फोकस, विधायक शहजाद ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
- अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी, विधायक अनुपमा रावत ने जलाया दीया
- लक्सर पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद


