लक्सर पुलिस ने लोकसभा चुनाव के दौरान शांति पूर्वक व्यवस्था के लिए लक्सर पुलिस असामाजिक तत्वों गुंडे- बदमाशों के अलावा चोरों की लिस्ट में शामिल आरोपियों की कुंडली को अपडेट कर रही है।
अगले कुछ दिनों में पूरे जिले में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का अभियान पुलिस एक साथ चलाएगी। आदतन अपराधी और हिस्ट्रीशीटरों पर प्रभारियों को नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपराधिक गतिविधियों में बार-बार लिप्त होने वालों को तड़ीपार करवाने की कार्रवाई भी होगी। इस आशय के निर्देश एसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।
शहर के अलावा देहात के इलाकों में भी काफी बदमाशों की धर पकड़ हुई थी। वहीं इस अभियान के तहत
लक्सर पुलिस द्वारा गुंडा एक्ट के दो आरोपियों को 45 व 35 दिनों के लिए जिला बदर किया गया।बबलू पुत्र दिलेराम निवासी ग्राम फतवा कोतवाली लक्सर आदिल पुत्र ताज मोहम्मद निवासी रायपुर लक्सर हरिद्वार को गुंडा एक्ट के तहत जनपद हरिद्वार की सीमा से बाहर करते हुए बबलू45 दिन और आदिल 35 दिनों के लिए जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करने सख्त हिदायत दी गई है।दोनों आरोपियों की तड़ीपार करने की कार्रवाई के आदेश के बाद लक्सर पुलिस ने मुनादी करते हुये उसे जिले की सीमा से बाहर कर उ0प्र0 की सीमा में छोडा गया। हिदायत दी, वह जिला बदर की समय अवधि में हरिद्वार जिले में नहीं आयेगा।
Trending
- लक्सर प्रेस क्लब का ऐलान: तहसील कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 मई को बड़ा आंदोलन
- गुज्जर बस्ती में भाजपा को झटका, विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में कई सम्मानित लोगों ने कांग्रेस का थामा दामन
- सुल्तानपुर आदमपुर की बेटी समर फातिमा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, जामिया मिलिया व एशियन स्कूल में पाई सफलता
- महाराजा भगीरथ जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक मो. शहजाद ने किया स्वागत
- NEET पेपर लीक व महंगाई को लेकर सुल्तानपुर आदमपुर में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
- 112 पर झूठी लूट की सूचना देना पड़ा भारी: ₹2.5 लाख और वाहन लूट की कहानी निकली फर्जी, भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- फायरिंग कांड का खुलासा: सत्संगी बाबा मंगत दास मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
- सुल्तानपुर आदमपुर में भाजपा की जीत पर जश्न, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दी बधाई


