Author: devbhumiganga.com

लक्सर (हरिद्वार) लक्सर ब्लॉक के ग्राम दरगाहपुर में सड़क निर्माण कार्यों को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। आरटीआई कार्यकर्ता कपिल कुमार गोयल का दावा है कि गांव में दो स्थानों पर विधायक निधि से विकास खण्ड लक्सर द्वारा सड़क निर्माण के बोर्ड लगकर पैसे का गबन कर लिया , जबकि मौके पर सड़क नहीं बनी । RTI में खुली पोल,अब शिकायत सीएम पोर्टल तक पहुँची RTI से मिली जानकारी के आधार पर शिकायतकर्ता द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर की गई जिसके मिले जवाब में संबंधित विभाग ने सड़कों को “पूर्ण” दर्शाया है, जबकि ग्रामीणों के अनुसार मौके पर एक भी…

Read More

लक्सर नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां सामने आने पर दोनों अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सुधार के सख्त निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान अधिकारी सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने टीकाकरण व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान कुछ जरूरी वैक्सीनें उपलब्ध नहीं मिलीं और अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं…

Read More

हरिद्वार, लक्सर। लक्सर विकासखंड के बसेड़ी खादर गांव के निवासी इन दिनों भीषण जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव के मुख्य मोहल्ले की सड़क अब सड़क कम, तालाब ज्यादा नजर आ रही है। बारिश और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी लगातार जमा हो रहा है, जो अब घरों के अंदर तक घुस चुका है। हालात इतने गंभीर हैं कि ग्रामीणों का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव की महिलाओं ने बताया कि गंदे पानी के बीच रहना अब उनकी मजबूरी बन गई है। मोहल्ले में हर जगह बदबू फैल चुकी है…

Read More

लक्सर। पत्नी पर आग लगाकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को कोतवाली लक्सर पुलिस ने फरारी के एक सप्ताह बाद दबोच लिया। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। मामला थाना भगवानपुर क्षेत्र के किशनपुर गांव का है, जहां 24 अक्तूबर को दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी पति संजय कुमार और उसकी मां सीतो देवी ने वादी की बहन पर तेल डालकर आग लगा दी थी। पीड़िता को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के संबंध में वादी रणवीर सिंह पुत्र स्व. सुभाष चन्द्र निवासी किशनपुर…

Read More

रुड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र से गायब हुई तीन नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया। मामला सामने आने के बाद एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सख्त निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मात्र 24 घंटे में बच्चियों को ढूंढ निकाला। दरअसल, दिनांक 31 अक्तूबर को एक महिला ने कोतवाली गंगनहर में सूचना दी कि उसकी 12 और 14 वर्षीय बेटियां व उनकी एक सहेली सुबह स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटीं। परिजनों की खोजबीन के बाद भी जब बच्चियों का कोई सुराग नहीं लगा, तो पुलिस में मामला…

Read More

लक्सर। बाकरपुर गांव में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या अब समाधान की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। लगातार हो रही बारिश और नालियों की सफाई न होने से गांव में 3 से 4 फीट तक पानी जमा हो गया था, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बच्चों और बुजुर्गों को आवाजाही में परेशानी होने लगी थी, वहीं गंदे पानी से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था। इस गंभीर समस्या की जानकारी मिलते ही पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद तुरंत मौके पर पहुँचे और स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया।…

Read More

लक्सर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कोतवाली लक्सर पुलिस ने शुक्रवार को “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। यह आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लक्सर शिवचौक से हुआ और समापन पीपली पुल पर किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लक्सर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में लक्सर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, फायर सर्विस, LIU तथा होमगार्ड कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर की सड़कों पर एकता और देशभक्ति का जोश…

Read More

रुड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के रामपुर गांव में हुए आश मोहम्मद हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्रेमिका के मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग में अड़चन बनने पर आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया है, जबकि उसका भाई अब भी फरार है। जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी मौ. इसरार ने तहरीर दी थी कि उसका पुत्र आश मोहम्मद 26 अक्टूबर की रात घर से निकला था और लौटकर नहीं आया। अगले दिन उसका शव गांव के…

Read More

लक्सर। क्षेत्र के समाजसेवी लोकेश कुमार उर्फ राकेश कुमार ने मानवता की सेवा का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है जो युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। वर्ष 2006 से अब तक लगातार रक्तदान करते आ रहे लोकेश हर जरूरतमंद के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। लोकेश का कहना है कि रक्तदान महादान है और यदि हमारे रक्त से किसी को नई जिंदगी मिलती है तो इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं हो सकता। चाहे रात का समय हो, दूर का अस्पताल हो या फिर कोई अनजान मरीज — लोकेश बिना किसी हिचकिचाहट के रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं। उनकी…

Read More

रुड़की। शहर में दहशत फैलाने वाले रविदास धाम राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश कुमार पर जानलेवा हमले के मामले में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात के 30 घंटे के भीतर ही दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हमले में प्रयुक्त टोयोटा ग्लैंज़ा कार और तीन बाँस के डंडे भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, शंकरपुरी निवासी योगेश कुमार शुक्रवार शाम अपने दोस्तों के साथ कार से लौट रहे थे। तभी कोतवाली रुड़की क्षेत्र के एक सुनसान मोड़ पर एक सफेद रंग की टोयोटा ग्लैंज़ा कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर…

Read More