- सुल्तानपुर आदमपुर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, नबी की शान में गूंजे नारे, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम
- ढंडेरा गोलीकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार
- भगवानपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! सिटी हेल्थ केयर हॉस्पिटल सील, जांच में मचा हड़कंप
- पूर्व विधायक संजय गुप्ता के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
- लक्सर में 25 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक अवसर- रविंद्र सिंह आनंद
- कृषि यंत्र की सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार
- लक्सर कोतवाली में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण पर कार्रवाई की मांग
- हरिद्वार ग्रामीण में जीवित मतदाताओं को मृत दर्शाकर आपत्ति, अपने ही नाम पर खुद आपत्ति का मामला; SIR प्रक्रिया पर उठे सवाल
Author: devbhumiganga.com
लक्सर/हरिद्वार जिले में बाढ़ की त्रासदी ने एक और मासूम की जान ले ली। लक्सर तहसील क्षेत्र के नरोजपुर गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें सात साल का मासूम बाढ़ के पानी में डूब गया। मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, नरोजपुर निवासी इकराम का बेटा कामरान गुरुवार दोपहर गांव के पास जमा बारिश और बाढ़ के पानी में खेलने गया था। इस दौरान वह अचानक गहरे…
लक्सर विधानसभा क्षेत्र में आज भाई बहन के पवित्र त्योहार राखी के अवसर पर लक्सर क्षेत्र की बहनों के द्वारा भाजपा नेता वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद खारी को राखी बांधी और ईश्वरी सौगात दी। इस अवसर पर बहनो ने कहा कि रक्षाबंधन दो शब्दों से मिलकर बना है तथा रक्षा और बंधन। इस बंधन में बहन-अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है। उन्होंने कहा कि आज धीरे-धीरे इस प्यार के बंधन के मायने ही बदल गए हैं, लेकिन लक्सर क्षेत्र की बहनों अपने भाई प्रमोद खारी की कलाई पर…
हरिद्वार/ पिरान कलियर थाना क्षेत्र के गांव शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला में बच्ची पर कथित चोरों के हमले की गुत्थी महज 12 घंटे में सुलझा ली गई है। तेज़तर्रार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में पुलिस टीम ने जब जांच की तो सारा मामला चौंकाने वाला निकला। बीते 6 अगस्त को चौकी धनौरी पर सूचना दी गई थी कि ग्राम तेलीवाला निवासी तेजमिन के घर में कुछ अज्ञात चोर घुस आए और उसकी छोटी बेटी पर वार कर घायल कर दिया। बच्ची को गंभीर हालत में रुड़की सिविल अस्पताल और फिर हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना की संवेदनशीलता को…
लक्सर विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई है। सुल्तानपुर नगर पंचायत क्षेत्र में बाकरपुर से टिक्कमपुर तक बनने वाले बायपास मार्ग को राज्य सरकार ने स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से इस महत्वपूर्ण परियोजना को हरी झंडी मिलने के बाद गंगा पार क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस बायपास मार्ग के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में राहत मिलेगी, वहीं क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी। वर्षों से लंबित इस मांग के पूरा होने पर लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। लक्सर विधायक शहजाद…
लक्सर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और तकनीकी निगरानी से आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। थाना लक्सर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 13 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अनित पुत्र राजकुमार निवासी फतवा, बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी…
हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव स्थित उत्तम डिस्टिलरी फैक्ट्री में बुधवार को सुबह के समय अफरा-तफरी मच गई जब फैक्ट्री परिसर में बाढ़ का पानी घुस गया। फैक्ट्री में करीब 150 लोगों के फंसे होने की सूचना 112 कंट्रोल रूम को सुबह 04:37 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल सक्रिय हो गए। सूचना पर तत्काल थाना बहादराबाद से वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप राठौर, चौकी शांतरशाह प्रभारी उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, रात्रि अधिकारी अपर उपनिरीक्षक राकेश सिंह, थाना मोबाइल और HP-4 टीम मौके पर रवाना हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कंट्रोल रूम को फायर…
हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे से दबोचा गया शातिर खानाबदोश चोर, पुलिस ने चोरी का माल किया बरामद कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में बंद घरों की रेकी कर लाखों की चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी सूरज कुमार वर्मा को पुलिस ने हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये की ज्वैलरी और चोरी किया गया म्यूजिक सिस्टम भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक खानाबदोश की तरह जीवन जीता था। दिनभर शहर में घूमकर बंद मकानों की रेकी करता था और रात में गंगा घाटों पर सो जाता था, ताकि लोगों…
मतलुपुर जैनपुर प्रकरण : सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी फायरिंग की वीडियो, हरिद्वार पुलिस का सख्त एक्शन लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव जैनपुर खुर्द में बच्चों के मामूली विवाद ने रविवार को उस वक्त खतरनाक मोड़ ले लिया जब एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट के बाद जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के…
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा 04 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान में हरिद्वार जनपद के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार, 04 और 05 अगस्त को जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 05 अगस्त 2025 को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।जारी आदेश के अनुसार 05 अगस्त को निम्न सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी:समस्त आंगनबाड़ी केंद्र,शासकीय विद्यालय,अर्द्धशासकीय विद्यालय,सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय,निजी विद्यालययह निर्णय मानसून के दौरान छात्रों की सुरक्षा…
हरिद्वार जनपद के लक्सर विकासखंड की बेबी स्वयं सहायता समूह की सदस्य करिश्मा आज पूरे जिले की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “सशक्त बहन उत्सव” का राज्यव्यापी उद्घाटन किया, तो कार्यक्रम में करिश्मा की मेहनत और उपलब्धि को विशेष रूप से सराहा गया। मुख्यमंत्री ने करिश्मा से सीधा संवाद करते हुए उनकी व्यावसायिक सफलता की पूरी जानकारी ली। करिश्मा ने बताया कि उन्होंने श्रावण कांवड़ मेले के दौरान महज 15 दिनों में 7 लाख रुपये की बिक्री की, जिसमें से करीब 3 लाख रुपये का…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

