- सुल्तानपुर आदमपुर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, नबी की शान में गूंजे नारे, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम
- ढंडेरा गोलीकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार
- भगवानपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! सिटी हेल्थ केयर हॉस्पिटल सील, जांच में मचा हड़कंप
- पूर्व विधायक संजय गुप्ता के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
- लक्सर में 25 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक अवसर- रविंद्र सिंह आनंद
- कृषि यंत्र की सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार
- लक्सर कोतवाली में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण पर कार्रवाई की मांग
- हरिद्वार ग्रामीण में जीवित मतदाताओं को मृत दर्शाकर आपत्ति, अपने ही नाम पर खुद आपत्ति का मामला; SIR प्रक्रिया पर उठे सवाल
Author: devbhumiganga.com
हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सख्त निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस ने अवैध देह व्यापार के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक और बड़ा खुलासा किया है। मंगलवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और थाना सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने सिडकुल क्षेत्र स्थित HMT ग्रांड होटल में छापा मारकर देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में मौके से 4 महिलाएं और 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि होटल में दलाल नितिन द्वारा अन्य राज्यों से युवतियां बुलाकर जिस्मफरोशी का रैकेट चलाया जा रहा था। दलाल का नेटवर्क…
लक्सर तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रम में जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने आम जनता की समस्याएँ खुद मौके पर सुनीं। इस दौरान कुल 77 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज की गईं। तहसील दिवस में ग्रामीणों ने भूमि विवाद, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली-पानी, चकबंदी की समस्या जैसी कई मुद्दों को अधिकारियों के सामने रखा। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण ही प्रशासन की प्राथमिकता है। तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी लक्सर समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
हरिद्वार पुलिस का फिर शानदार परफॉर्मेंस 43 लाख के खोए मोबाइल लौटाकर लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान
हरिद्वार पुलिस ने फिर साबित कर दिया कि तकनीक और मेहनत के सही मेल से हर नामुमकिन को मुमकिन किया जा सकता है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस बार 43 लाख रुपये से अधिक कीमत के 311 खोए हुए मोबाइल फोन रिकवर कर उनके असली मालिकों को सौंपे गए। मंगलवार को रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल और उनकी टीम ने लोगों को उनके बहुमूल्य मोबाइल फोन लौटाए। खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोग गदगद नजर आए…
भगवानपुर तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त मॉक ड्रिल सफल जनपद हरिद्वार में बरसात के मौसम में संभावित आपदाओं से निपटने के लिए हरिद्वार पुलिस ने अपनी तैयारियों को परखने की दिशा में एक अहम कदम उठाया। जिलाधिकारी एवं एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर भगवानपुर तहसील प्रशासन और थाना बुग्गावाला पुलिस ने ग्राम तेलपुरा की नदी में आपदा राहत और बचाव मॉक ड्रिल का आयोजन किया। ड्रिल के दौरान परिकल्पना की गई कि कुछ लोग बाढ़ में फंसे हैं। सूचना मिलते ही राहत टीम मौके पर पहुँची और तेज़ धाराओं के बीच से 02 बच्चे, 02 महिलाएं व 03 पुरुषों…
जनपद हरिद्वार की थाना श्यामपुर पुलिस ने फर्जी ई-रवन्ना मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजस्व को नुकसान पहुँचाने वाले तीन आरोपियों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29 जून को प्र0खान अधिकारी/खान निरीक्षक मौ० काजिम रजा द्वारा दी गई लिखित तहरीर पर थाना श्यामपुर में विपक्षी विनय कुमार समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ ई-रवन्ना आईडी संख्या SC68011690 में कूटरचना कर छेड़छाड़ कर फर्जी ई-रवन्ना तैयार करने और राजस्व की क्षति पहुँचाने के आरोप में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप था कि आरोपियों द्वारा फर्जी ई-रवन्ना तैयार…
मिशन लगाम के तहत चार युवकों पर पुलिस एक्ट में चालान, कार सीज सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बलेनो कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करते चार युवकों की करतूत हरिद्वार पुलिस की नज़र में आ गई। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने मिशन लगाम के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चौकी गैस प्लांट बुलाया। स्टंटबाजी में इस्तेमाल बलेनो कार को मौके पर सीज कर दिया गया तथा चारों युवकों का पुलिस एक्ट में चालान काटा गया। पुलिस ने युवकों को कड़ी चेतावनी दी और भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की सख्त हिदायत दी। युवकों ने अपने…
लगातार बारिश से उफान पर आई सोलानी नदी, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट, SDM व तहसीलदार ने रात में ही संभाला मोर्चा लक्सर, हरिद्वार। लगातार हो रही बारिश ने लक्सर क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार को सोलानी नदी उफान पर आ गई और हस्तमोली गांव के पास बना तटबंध शनिवार देर शाम अचानक टूट गया। नदी का तेज बहाव खेतों और कई रिहायशी इलाकों में घुस गया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए लक्सर के एसडीएम सौरव अस्वाल और तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान रात को ही मौके पर पहुंचे और…
आज दिनांक 29 जून 2025 को जनपद हरिद्वार के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर पीसीएस प्री परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस के जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं और परीक्षा केन्द्रों के बाहर तैनात किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारी एवं अधिसूचना इकाई के अधिकारीगण केन्द्रों के आसपास संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस…
हरिद्वार। जिले में देह व्यापार के बढ़ते मामलों पर हरिद्वार पुलिस ने एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भूपतवाला स्थित दिल्ली गेस्ट हाउस में छापेमारी कर 3 महिलाओं और 2 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। होटल संचालक मौके से फरार बताया जा रहा है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर A.H.T.U. (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) टीम ने यह कार्यवाही शुक्रवार, 27 जून को अंजाम दी।सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सत्यम विहार स्थित दिल्ली गेस्ट हाउस में औचक छापा मारा, जहां देह व्यापार का गोरखधंधा…
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने घर की छत से इन्वर्टर बैटरी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई बार चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक,26 जून को जमालपुर रोड, जगजीतपुर निवासी एक महिला ने थाना कनखल में तहरीर दी थी कि बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने पहले उसके घर की बिजली काटी और फिर छत पर रखी ल्यूमिनस कंपनी की इन्वर्टर बैटरी चोरी कर ले गया। इस संबंध में थाना कनखल में मुकदमा दर्ज किया गया। चोरी की…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

