- ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान,किसानों के मुआवजे के लिए विधायक अनुपमा रावत ने CM धामी को लिखा पत्र
- सुल्तानपुर में मलंग अखाड़े की मुग़री प्रतियोगिता का शुभारंभ, युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल
- 30 सितंबर को रुड़की में बॉक्सिंग चयन ट्रायल, उत्तराखंड टीम के लिए दम दिखाएंगे खिलाड़ी
- लक्सर में नाले के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, दोनों पैर टूटे मिले;पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- गुर्जर बस्ती में पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत, बोले- जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, डॉ. नाथीराम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- मोहम्मदपुर कुन्हारी में खुला ‘दावत-ए-खास’, चिकन की 40 वैरायटी होंगी उपलब्ध
Author: devbhumiganga.com
लक्सर। आगामी कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को कोतवाली लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर आदमपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया गया। जोनल अधिकारी मनोज असवाल के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च अली चौक, कुन्हारी चौक समेत प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस ने एरिया डोमिनेशन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का…
बहादराबाद। बहादराबाद पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए युवती की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रेम संबंधों में चल रहे विवाद और कथित ब्लैकमेल के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक 24 जुलाई को ग्राम अलीपुर निवासी ने अपनी पुत्री की हत्या का आरोप गांव के ही नावेद पुत्र रियासत और उसके परिजनों पर लगाते हुए बहादराबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते…
लक्सर विधानसभा क्षेत्र के टिक्कमपुर स्थित सेट जेपी स्कूल में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सूर्यकांत सैनी के नेतृत्व में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने रोजगार, नीट पेपर लीक, महिला सुरक्षा, खेल सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीपेंद्र सिंह कोश्यारी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवाद सत्र में युवाओं ने सरकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सीधे…
हेड कांस्टेबल पति के सहयोग से हासिल की सफलता, शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प लक्सर। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर कुन्हारी की रहने वाली डॉ. नईमा मलिक ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर गांव की पहली विवाहिता महिला होने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शिक्षकों ने इसे महिला शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी उपलब्धि बताया है। डॉ. नईमा मलिक ने स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय, डोईवाला (देहरादून) से शिक्षा शास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उनका शोध विषय “उच्च माध्यमिक विद्यालयों…
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ स्थित एक मंदिर में दो साधुओं की हत्या के सनसनीखेज मामले का हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ दबिश देकर वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंदिर की गद्दी को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी रूप ले लिया और इसी रंजिश में दोनों साधुओं की बेरहमी से हत्या कर शवों को मंदिर परिसर के पास गड्ढे में दबा दिया…
लक्सर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को नगर पंचायत सुलतानपुर आदमपुर के अली चौक पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका और घटना की निष्पक्ष जांच कराने के साथ नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन में कलाम टीम, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र तथा नगर क्षेत्र के कई नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर छात्रों के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि…
लक्सर। पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर परिसर के समीप जंगल में मिट्टी के नीचे दबे दो साधुओं के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर पथरी थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में शव जंगल क्षेत्र में मिट्टी के नीचे दबे…
लक्सर। लक्सर विधानसभा की राजनीति में रविवार को नया राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े काफी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सामूहिक रूप से पार्टी की सदस्यता छोड़ने की घोषणा की। खुद को प्रमोद खारी ब्रिगेड का हिस्सा बताने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका नेतृत्व प्रमोद खारी कर रहे हैं और वह भविष्य में जिस भी राजनीतिक दल में जाएंगे, वे भी उनके साथ उसी दल में शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं ने प्रमोद खारी के भाजपा छोड़ने के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर जनसेवा की…
एसआईआर में कटी वोटों को जुड़वाने के लिए जुटा सर्व समाज, विधायक मो.शहजाद के कार्यालय पर हुई बड़ी बैठक
लक्सर। विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से कटे नामों को दोबारा जुड़वाने के मुद्दे पर रविवार को विधायक मोहम्मद शहजाद के नवनिर्मित कार्यालय पर सर्व समाज की बैठक हुई। इसमें बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, क्षेत्र के कार्यकर्ता और विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। बैठक में पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से…
पथरी। थाना पथरी क्षेत्र के फुलगढ़ जंगल में नाबालिग से कथित दुष्कर्म और उसके साथ मौजूद युवक से मारपीट के मामले में हरिद्वार पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई की रात एक युवक और नाबालिग लड़की फुलगढ़ जंगल के पास पहुंचे…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

