- सुल्तानपुर आदमपुर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, नबी की शान में गूंजे नारे, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम
- ढंडेरा गोलीकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार
- भगवानपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! सिटी हेल्थ केयर हॉस्पिटल सील, जांच में मचा हड़कंप
- पूर्व विधायक संजय गुप्ता के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
- लक्सर में 25 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक अवसर- रविंद्र सिंह आनंद
- कृषि यंत्र की सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार
- लक्सर कोतवाली में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण पर कार्रवाई की मांग
- हरिद्वार ग्रामीण में जीवित मतदाताओं को मृत दर्शाकर आपत्ति, अपने ही नाम पर खुद आपत्ति का मामला; SIR प्रक्रिया पर उठे सवाल
Author: devbhumiganga.com
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस विभाग में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के आदेशानुसार बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इस दौर में 11 निरीक्षक और 10 उपनिरीक्षक को नई तैनाती दी गई है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तुरंत अपने नए पदों पर पहुंचकर कार्यभार संभालें। एसएसपी डोबाल ने बताया कि ये तबादले कानून व्यवस्था को बनाए रखने और विभागीय कामकाज को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। निरीक्षक और उपनिरीक्षक को उनकी दक्षता और अनुभव के आधार पर विभिन्न थानों और क्षेत्रों में तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों को नए…
लक्सर विधानसभा क्षेत्र के गगदासपुर गांव में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद खारी ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने शनिवार को अपने निजी खर्चे से लगभग 650 राहत सामग्री की किटों को प्रभावित ग्रामीणों के बीच वितरण किया। इस दौरान खारी ने गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्रमोद खारी ने कहा कि आपदा के समय पीड़ित परिवारों की मदद करना हर समाज का दायित्व है। उन्होंने यह भी बताया कि मेने कुछ दिन पहले प्रभावित परिवारों को राशन किट व पशुओं के लिए…
मौके से पांच आरोपी फरार, गोकशी के उपकरण और जीवित गाय भी पकड़ी गई हरिद्वार। गंगनहर पुलिस ने गोकशी और अवैध पशु तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने ग्राम सफरपुर में छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि पांच आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 950 किलो गौमांस, गोकशी के उपकरण और एक जीवित गाय बरामद की। मुखबिर की सूचना पर दी दबिश कोतवाली गंगनहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सफरपुर निवासी गुलशेर अपने घर के सामने परिवार और अन्य लोगों के साथ…
लक्सर। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही गलियों और चौक-चौराहों पर जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में छोटे बच्चे, बच्चियां और बुजुर्ग शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में “सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा, जश्ने ईद मिलादुन्नबी जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे। जुलूस के दौरान जगह-जगह स्टॉल लगाकर लंगर और फल वितरित किए गए। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर और मिठाई खिलाकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। मौलाना परवेज ने इस मौके पर कहा कि इस्लाम का यह सबसे बड़ा दिन…
एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मुकदमे से बचने के लिए शहर छोड़ने की फिराक में था आरोपी लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में पुलिस ने एक और ऐसे मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है, जो दवाइयों की दुकान की आड़ में नशीले कैप्सूलों की तस्करी करता था। आरोपी लंबे समय से एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए शहर छोड़ने की योजना बना रहा था। मगर, पुलिस की सक्रियता और सतर्कता से वह भागने से पहले ही दबोच लिया गया। पुलिस की सक्रियता से मिली सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा…
रुड़की। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए महज छह घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लूटी गई 40 हजार रुपये की नगदी और वारदात में प्रयुक्त बुलेट बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों युवकों ने सेवानिवृत्त जिला गन्ना अधिकारी को निशाना बनाया था। तीन सितंबर को सेवानिवृत्त जिला गन्ना अधिकारी ऋषिपाल सिंह, निवासी सुभाषनगर रुड़की, पंजाब नेशनल बैंक रामनगर से अपनी पेंशन की राशि 40 हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहे…
हरिद्वार। नशा मुक्त देवभूमि-2025 अभियान के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन पर थाना पथरी पुलिस ने सायंकालीन चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 115 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, थाना पथरी पुलिस टीम ने 3 सितंबर को गुर्जर बस्ती तिराहा, साधना सदन कृषि फार्म गेट के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक स्कूटी सवार संदिग्ध को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके…
देहरादून।जनपद हरिद्वार की नवगठित नगर पंचायतों—सुल्तानपुर आदमपुर, पाडली गुज्जर, रामपुर, इमलीखेड़ा और ढंडेरा—में बजट को लेकर उत्पन्न हो रही समस्याओं पर सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायतों को बजट की कमी से हो रही कठिनाइयों और विकास कार्यों में आ रही बाधाओं की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही, सुल्तानपुर क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी वर्षा और उससे हुए व्यापक नुकसान का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया। प्रतिनिधियों ने बताया कि भारी बारिश के चलते क्षेत्र में सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, पुल…
लक्सर ।उत्तराखंड राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के गगदासपुर गाँव मे आपदा प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुँचे। कठिन परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री ट्रैक्टर से जलमग्न क्षेत्रों तक पहुँचे और स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा, भोजन, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी…
रूड़की क्षेत्र के पिरान कलियर में हजरत मखदूम अली अहमद साबिर साहब के पवित्र दरबार में 757वां वार्षिक उर्स मेला शुरू हो गया है। मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। मेला क्षेत्र को चार जोन और 13 सेक्टर में बांटा गया है। 24 अस्थायी पुलिस चौकियां और 11 वॉच टावर बनाए गए हैं। साथ ही करीब 100 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि हर गतिविधि पर नज़र रखी जा सके। एसपी देहात ने जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

