Author: devbhumiganga.com

रुड़की | 26 जुलाई को कोतवाली रुड़की क्षेत्र के गांव टोडा कल्याणपुर में बीते दिनों हुए कंवरपाल हत्याकांड का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और घटना के समय पहनी गई टी-शर्ट भी बरामद कर ली है। इस हत्या की वजह जानकर हर कोई हैरान है—आरोपी को शक था कि मृतक ने तांत्रिक क्रिया कर उसके बेटे की जान ली थी। मन्दिर से गांव के रास्ते में चाकुओं से गोदकर की थी हत्या पुलिस के मुताबिक, घटना 24 जुलाई 2025 की है। मृतक कंवरपाल…

Read More

‘मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025’ और ‘ऑपरेशन लगाम’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 66 नशीले कैप्सूल किए बरामद लक्सर।हरिद्वार जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।सुल्तानपुर आदमपुर के क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से काफी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन लगाम’ के तहत की गई। सूचना पर कार्रवाई, मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था काला कारोबार पुलिस को…

Read More

ऊधमसिंह नगर । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला तराई, जिला ऊधमसिंह नगर में बूथ संख्या-3 पर मतदान किया। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने आम मतदाताओं की तरह पंक्ति में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनके साथ उनकी माताजी श्रीमती बिशना देवी ने भी वोट डालकर लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी निभाई। मुख्यमंत्री सुबह मतदान केंद्र पहुंचे और पहले अपनी माताजी के साथ मतदान की प्रक्रिया पूरी की। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नजर आए। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर वहां मौजूद अन्य मतदाताओं ने…

Read More

पथरी हरिद्वार जनपद में गौकशी जैसी आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के तहत पथरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।मंगलवार सांय थाना पथरी पुलिस ने ग्राम ऐथल में छापा मारकर आरोपी इसरार उर्फ भूरा पुत्र हबीब को उसके घेर में गोकशी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस टीम ने मौके से करीब 250 किलोग्राम गौवंशीय मांस और गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले धारदार औजार बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम ऐथल में कुछ लोग चोरी-छुपे गोकशी कर रहे हैं। सूचना…

Read More

92 संस्थाएं संदेह के घेरे में, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई देहरादून।राज्य में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में सामने आई अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। सीएम ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीकृत संस्थाओं द्वारा फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से छात्रवृत्ति राशि के गबन के गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित करने के निर्देश दिए हैं। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि कई मदरसे, संस्कृत विद्यालय एवं अन्य शिक्षण संस्थानों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर छात्रवृत्ति की राशि हड़पी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश…

Read More

हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुन्हारी, सुल्तानपुर निवासी शहजादी अंसारी ने शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी पहली पुस्तक ‘Introduction to English Prose’ हाल ही में प्रकाशित हुई है, जो बी.ए. प्रथम सेमेस्टर (English Literature) के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है। इस पुस्तक में पूरे सिलेबस को सरल भाषा में शैलीगत विश्लेषण के साथ प्रस्तुत किया गया है, ताकि छात्रों को अंग्रेज़ी गद्य की समझ सुलभ हो सके और पाठ्यक्रम की आवश्यकताएँ सहजता से पूरी हों। शहजादी अंसारी वर्ष 2019 में एम.ए. इंग्लिश में मेरिट सूची में…

Read More

लक्सर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में दबोच लिया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और चोरी किया गया ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम लादपुर निवासी फरमान पुत्र अबास ने कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही बिलाल ने उसका ट्रैक्टर चोरी कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी और ट्रैक्टर की बरामदगी…

Read More

श्रावण मास के पावन अवसर पर हरिद्वार पहुंच रहे शिव भक्तों के लिए श्री फाउंडेशन ट्रस्ट, इकाई श्री सीमेंट लिमिटेड द्वारा एक विशेष नि:शुल्क मेडिकल कैंप एवं शीतल जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर हज़ारों शिव भक्तों ने इस सेवा का लाभ उठाया और गर्मी से राहत पाई। इस सेवा शिविर के अंतर्गत 600 से अधिक श्रद्धालुओं को नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गईं, वहीं 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने शीतल शरबत, ठंडा पानी एवं नाश्ते का लाभ उठाया। श्री सीमेंट लिमिटेड के प्लांट हेड (एचआर) श्री शिवराज जी ने बताया कि, “हर वर्ष की भांति…

Read More

सिडकुल थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, सुपारी के लिए तय हुए थे 5 लाख हरिद्वार । जमीन के लालच और अवैध रिश्तों की खौफनाक कहानी ने एक युवक की जान ले ली। थाना सिडकुल क्षेत्र के डालूवाला मजबता में मिली युवक की लाश की गुत्थी को पुलिस ने महज तीन दिन में सुलझा लिया। हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की भाभी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर रची थी। मामला 18 जुलाई का है, जब सड़क किनारे युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की शिनाख्त…

Read More

लक्सर। सावन मास के चलते कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है और शिवभक्त गंगा जल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में कांवड़ियों की सुविधा और सेवा के लिए कोतवाली लक्सर पुलिस ने भी विशेष पहल की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सोमवार को नेशनल हाईवे और प्रमुख कांवड़ मार्गों पर श्रद्धालुओं को प्रसाद और शीतल पेय वितरित किए। कांवड़ियों को रोक-रोककर पुलिस कर्मियों ने उनके हालचाल पूछे और ठंडे पानी के साथ फल व मिष्ठान्न का वितरण किया। पुलिस कर्मियों द्वारा प्रसाद वितरण के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने…

Read More