- विधायक मो. शहजाद के कार्यालय पर बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक, आंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की रणनीति
- डॉ.हर्ष कुमार दौलत ने रायसी में किया बाबा साहेब प्रतिमा का भव्य अनावरण में उमड़ा जनसैलाब
- दून में आतंकी साजिश नाकाम: पाक हैंडलर्स से जुड़े युवक को STF ने पकड़ा
- दून में आतंकी साजिश नाकाम: पाक हैंडलर्स से जुड़े युवक को STF ने पकड़ा
- उत्तराखंड में बड़ा फैसला: एक साथ मिलेगा तीन महीने का राशन, अप्रैल में ही मिलेगा अप्रैल–मई–जून का राशन
- रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 वाहन चोर गिरफ्तार, 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
- महर्षि कश्यप जयंती पर लक्सर में भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा का विधायक मो.शहजाद ने फीता काटकर किया शुभारंभ
- नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Author: devbhumiganga.com
लक्सर विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई है। सुल्तानपुर नगर पंचायत क्षेत्र में बाकरपुर से टिक्कमपुर तक बनने वाले बायपास मार्ग को राज्य सरकार ने स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से इस महत्वपूर्ण परियोजना को हरी झंडी मिलने के बाद गंगा पार क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस बायपास मार्ग के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में राहत मिलेगी, वहीं क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी। वर्षों से लंबित इस मांग के पूरा होने पर लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। लक्सर विधायक शहजाद…
लक्सर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और तकनीकी निगरानी से आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। थाना लक्सर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 13 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अनित पुत्र राजकुमार निवासी फतवा, बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी…
हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव स्थित उत्तम डिस्टिलरी फैक्ट्री में बुधवार को सुबह के समय अफरा-तफरी मच गई जब फैक्ट्री परिसर में बाढ़ का पानी घुस गया। फैक्ट्री में करीब 150 लोगों के फंसे होने की सूचना 112 कंट्रोल रूम को सुबह 04:37 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल सक्रिय हो गए। सूचना पर तत्काल थाना बहादराबाद से वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप राठौर, चौकी शांतरशाह प्रभारी उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, रात्रि अधिकारी अपर उपनिरीक्षक राकेश सिंह, थाना मोबाइल और HP-4 टीम मौके पर रवाना हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कंट्रोल रूम को फायर…
हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे से दबोचा गया शातिर खानाबदोश चोर, पुलिस ने चोरी का माल किया बरामद कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में बंद घरों की रेकी कर लाखों की चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी सूरज कुमार वर्मा को पुलिस ने हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये की ज्वैलरी और चोरी किया गया म्यूजिक सिस्टम भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक खानाबदोश की तरह जीवन जीता था। दिनभर शहर में घूमकर बंद मकानों की रेकी करता था और रात में गंगा घाटों पर सो जाता था, ताकि लोगों…
मतलुपुर जैनपुर प्रकरण : सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी फायरिंग की वीडियो, हरिद्वार पुलिस का सख्त एक्शन लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव जैनपुर खुर्द में बच्चों के मामूली विवाद ने रविवार को उस वक्त खतरनाक मोड़ ले लिया जब एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट के बाद जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के…
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा 04 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान में हरिद्वार जनपद के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार, 04 और 05 अगस्त को जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 05 अगस्त 2025 को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।जारी आदेश के अनुसार 05 अगस्त को निम्न सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी:समस्त आंगनबाड़ी केंद्र,शासकीय विद्यालय,अर्द्धशासकीय विद्यालय,सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय,निजी विद्यालययह निर्णय मानसून के दौरान छात्रों की सुरक्षा…
हरिद्वार जनपद के लक्सर विकासखंड की बेबी स्वयं सहायता समूह की सदस्य करिश्मा आज पूरे जिले की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “सशक्त बहन उत्सव” का राज्यव्यापी उद्घाटन किया, तो कार्यक्रम में करिश्मा की मेहनत और उपलब्धि को विशेष रूप से सराहा गया। मुख्यमंत्री ने करिश्मा से सीधा संवाद करते हुए उनकी व्यावसायिक सफलता की पूरी जानकारी ली। करिश्मा ने बताया कि उन्होंने श्रावण कांवड़ मेले के दौरान महज 15 दिनों में 7 लाख रुपये की बिक्री की, जिसमें से करीब 3 लाख रुपये का…
लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब तेज रफ्तार में आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आईं, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति में थी और चालक का वाहन पर नियंत्रण अचानक टूट गया। हाईवे के जिस हिस्से पर हादसा हुआ वहां पर सड़क किनारे कोई सुरक्षा रेलिंग या बेरिकेड नहीं था, जिससे कार सीधे नीचे खाई में…
हरिद्वार: पुलिस परिवार व आमजन के लिए एक नई सौगात की शुरुआत सोमवार को पुलिस लाइन में हुई, जहां जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हाईटेक लाइब्रेरी के लिए भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की। यह आधुनिक लाइब्रेरी वी-गार्ड कंपनी सिडकुल के सहयोग से पुलिस लाइन में स्थापित की जा रही है, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी पुस्तकें, डिजिटल स्टडी मैटेरियल, ई-लर्निंग की सुविधाएं और अध्ययन के लिए शांत व अनुकूल वातावरण उपलब्ध रहेगा। पुलिस परिवार के बच्चों के लिए सौगात एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि यह लाइब्रेरी पुलिस कर्मियों के…
एसएससी परीक्षा को टारगेट कर रची थी बड़ी साजिश, नैनीताल पुलिस ने किया भंडाफोड़ हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का नैनीताल पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। गिरोह आगामी एसएससी (SSC) परीक्षा को निशाना बनाकर सुनियोजित साजिश रच रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा के रहने वाले हैं। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाईपुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग हल्द्वानी में परीक्षा से संबंधित फर्जीवाड़ा और तकनीकी उपकरणों के जरिए नकल कराने की…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

