Author: devbhumiganga.com

हरिद्वार। भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर कालसो में एक युवक पर चाकू, कैंची और अन्य धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कैसे हुई जानकारी के अनुसार, पीड़ित गौरव पुत्र कँवरपाल पर रविवार को प्रतिवादीगण ने अचानक धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गौरव को कमरे में बंद कर जान से मारने की नीयत से चाकू और कैंची से उसके शरीर व गर्दन पर कई वार किए। जब…

Read More

हरिद्वार ग्रामीण ।प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। रविवार को हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बादशाहपुर बस अड्डे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं पर चर्चा से बच रही है और विपक्ष की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है। विधायक अनुपमा…

Read More

हरिद्वार: उत्तराखंड गैरसैंण विधानसभा का हालिया सत्र महज डेढ़ दिन में समाप्त हो गया, जिसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। विधायक अनुपमा रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने जनता और विधानसभा की गंभीर समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए सत्र समय से पहले खत्म कर दिया। विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि विधानसभा सत्र में कई महत्वपूर्ण मुद्दे जैसे विकास कार्यों की समीक्षा, शिक्षा व राज्य की कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य संबंधित प्रस्ताव, और स्थानीय जनता की समस्याओं पर चर्चा होनी थी। लेकिन सरकार ने इसे अधूरा छोड़कर सत्र समाप्त कर दिया। उनका आरोप…

Read More

देहरादून। देहरादून और बहादराबाद में किसानों के साथ हुई घटना पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद खारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसानों पर कार्रवाई निंदनीय है और यह उनके सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली है। प्रमोद खारी ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और उनकी आवाज़ को दबाने की हर कोशिश लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों की हर जायज़ मांग—चाहे स्मार्ट मीटर का विरोध हो, फसलों का उचित मूल्य हो या अन्य समस्याएँ—मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुँचाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि धामी सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर…

Read More

लक्सर। कोतवाली लक्सर पुलिस ने एक युवक की ओर से गढ़ी गई लूट की झूठी कहानी का खुलासा किया है। टांडा भगमल गुरुद्वारे में सेवा कर रहे धर्मेंद्र ने चौकी रायसी में सूचना दी थी कि दरगाहपुर के पास अज्ञात व्यक्ति उससे एक लाख रुपये नगद, मोबाइल और मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों और राहगीरों से पूछताछ की गई तो किसी ने भी घटना की पुष्टि नहीं की। इस पर पुलिस को कथित पीड़ित पर ही शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक की कहानी झूठी निकली। जांच…

Read More

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लक्सर-बालावाली मुख्य मार्ग पर अकोढ़ा कला गांव के पास तेज रफ्तार में आ रही दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नाले में जा गिरे। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मची अफरातफरी, मौके पर जुटे ग्रामीण घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। एक कार में फंसे चालक को उसकी गाड़ी के…

Read More

लक्सर। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मेडिकल संचालक समेत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 480 नशीले कैप्सूल, एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि – 2025 के तहत जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लक्सर कोतवाली पुलिस ने 19 अगस्त को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक युवक को 480 नशीले कैप्सूल के…

Read More

गैरसैंण/देहरादून।खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने बुधवार को गैरसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और दो अहम जनहित से जुड़ी मांगें उनके समक्ष रखीं। विधायक उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि लक्सर और खानपुर क्षेत्रों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाए। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण गन्ना, धान और ज्वार जैसी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। इस तबाही से क्षेत्र के हजारों किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं, जिनमें से अधिकांश ने कर्ज लेकर खेती…

Read More

लक्सर विधानसभा की क्षेत्रीय जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर लक्सर विधायक मो. शहजाद ने एक बार फिर पुल निर्माण के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। लक्सर विधायक मो.शहजाद ने मंगलवार को गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर ग्राम रामपुर रायघाटी से गंगा नदी पार जनपद बिजनौर तक पुल निर्माण को लेकर प्रथम चरण की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। गौरतलब है कि इस पुल की मांग ग्रामीणों द्वारा वर्षों से की जा रही थी। क्षेत्रीय जनता की जरूरत को देखते हुए लक्सर विधायक मो.शहजाद द्वारा निरंतर प्रयास किए गए,…

Read More

रुड़की। आगामी उर्स मेला पिरान कलियर को सुचारू, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा निरीक्षक गोविंद कुमार को उर्स मेला का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह मेला आगामी 24 अगस्त 2025 से आरंभ होकर लगभग 20 दिनों तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जायरीन के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। निरीक्षक गोविंद कुमार के नेतृत्व में मेला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन…

Read More